Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवभक्तों की राह होगी आसान: भागलपुर-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:19 AM (IST)

    पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर-देवघर और मधुपुर-पटना के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये अनार ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।

    2. भागलपुर-देवघर और मधुपुर-पटना रूट पर चलेंगी ट्रेनें।

    3. अगस्त माह में कई फेरे लगाएंगी ये विशेष ट्रेनें।

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और देवघर के बीच एक अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

    रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक 03412 भागलपुर–देवघर श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) ट्रेन दिनांक 03, 04, 08, 09, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 अगस्त के दौरान कुल 16 फेरे लगाएगी। ये 17:30 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 21:30 बजे देवघर पहुंचेगी।

    वहीं 03411 देवघर–भागलपुर श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) ट्रेन दिनांक 03, 04, 08, 09, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 अगस्त के बीच कुल 16 फेरे लगाएगी।

    ये ट्रेन 22:20 बजे देवघर से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 02:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में टिकानी, धौनी, बराहाट, मुराहरा, बांका, कटोरिया तथा चंदन स्टेशनों पर रुकेगी।

    मधुपुर एवं पटना के बीच विशेष मेमू ट्रेन का परिचालन

    श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने मधुपुर एवं पटना के बीच एक विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक 03555 मधुपुर–पटना श्रावणी मेला विशेष प्रतिदिन दो अगस्त से 29 अगस्त तक कुल 28 फेरे लगाएगी।

    ये ट्रेन मधुपुर से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं 03556 पटना–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रतिदिन तीन अगस्त से 30 अगस्त तक कुल 28 फेरे लगाएगी।

    ये ट्रन पटना से 04:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के जसीडीह एवं सिमुलतल्ला स्टेशनों पर ठहरेगी।

    यह भी पढ़ें-  श्रावणी मेला 2026: टाटा-बक्सर और साउथ बिहार एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ा, अगस्त में इन रूटों पर सुगम होगी यात्रा

    यह भी पढ़ें- गोड्डा से दौराई जाने वाली एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट: 11 अगस्त से 22 सितंबर तक रेवाड़ी-जयपुर होकर चलेगी ट्रेन