Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतारामपुर-झाझा रेल लाइन पर चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ का बदला गया रूट

    Updated: Thu, 07 May 2026 03:14 PM (GMT+05:30)

    सीतारामपुर-झाझा रेलखंड पर मथुरापुर स्टेशन पर 10 से 17 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. मथुरापुर स्टेशन पर 10 से 17 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य।

    2. कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कुछ के समय में बदलाव।

    3. प्रमुख ट्रेनों का समय बदला, यात्रियों को हो सकती है परेशानी।

    संवाद सूत्र, मधुपर। आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा रेलखंड पर स्थित मथुरापुर स्टेशन पर 10 से 17 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    इस दौरान कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

    प्रमुख ट्रेनों पर प्रभाव

    ट्रेनों का निरस्तीकरण-10, 14, 15 एवं 17 मई को

    • 63545/63546 अंडाल–जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर व
    • 63547/63548 जसीडीह–बांका–जसीडीह मेमू पैसेंजर को रद रहेगी।

    10 एवं 17 मई को

    • 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर
    • 63565/63566 जसीडीह–झाझा मेमू एवं
    • 63570 बैद्यनाथधाम आसनसोल मेमू पैसेंजर रद रहेगी।

    17 मई को यह ट्रेन रहेगी रद

    • 63298 झाझा–देवघर मेमू पैसेंजर
    • 63518 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
    • 63515 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
    • 63522 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर रद रहेगी।

    ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन 

    10,14, 15, 16 एवं 17 मई को

    • 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर आसनसोल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर आसनसोल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। दोनों ट्रेनें आसनसोल एवं झाझा स्टेशनों के बीच रद रहेंगी।

    17 मई को

    • 63209 देवघर–पटना मेमू पैसेंजर झाझा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा यह ट्रेन देवघर एवं झाझा स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी। साथ ही इसी दिन
    • 63572 मोकामा–जसीडीह मेमू पैसेंजर झाझा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 63573 / जसीडीह–किउल मेमू पैसेंजर झाझा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। दोनों ट्रेनें झाझा एवं जसीडीह स्टेशनों के बीच रद रहेंगी।

    ट्रेनों का मार्ग में निर्धारण 

    • 13037 हावड़ा–देहरादून कुंभा एक्सप्रेस (14 मई को) हावड़ा स्टेशन से 45 मिनट तथा (16 मई को) 1 घंटा 10 मिनट लेट से खुलेगी।
    • 15233 कोलकाता–दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस (14 मई को) कोलकाता स्टेशन से 1 घंटा 45 मिनट लेट से खुलेगी ।र्।
    • 15235 हावड़ा–दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस (16 मई को) हावड़ा स्टेशन से 2 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 12317 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (10 एवं 17 मई को) कोलकाता स्टेशन से 3 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (10 एवं 17 मई को) कोलकाता स्टेशन से 2 घंटा 45 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15 मईको) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 3 घंटे पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22643 एर्नाकुलम–पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (आसनसोल होकर) (12 मई को) एर्नाकुलम स्टेशन से 2 घंटा 20 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस (09 मई को) रक्सौल स्टेशन से 7 घंटे तथा (16 मई को) 8 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 17008 दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस (15 मई को) दरभंगा स्टेशन से 3 घंटे पुनर्निर्धारित होगी।
    • 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (10 मई को) रक्सौल स्टेशन से 1 घंटा 30 मिनट तथा (17 मई को) 3 घंटा 10 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (10 एवं 17 मई को) धनबाद स्टेशन से 4 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (10 मई को) पटना जंक्शन से 1 घंटा 15 मिनट, (15 मई को) 3 घंटे व (16 मई को) 3 घंटा 30 मिनट तथा (17 मई को) 3 घंटे पुनर्निर्धारित होगी।
    • 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस (10 मई को) 2 घंटे, व (14 मई को) 3 घंटे, (15 मई को) 2 घंटा 45 मिनट व (16 मई को) 3 घंटा 45 मिनट तथा (17 मई को) 2 घंटा 05 मिनट टाटानगर स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस (10 मई को) 3 घंटे तथा (17 मई को) 4 घंटा 40 मिनट बक्सर स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 12304 नई दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (पटना होकर) (09 मई को) नई दिल्ली स्टेशन से 2 घंटा 40 मिनट लेट तथा (16 मई को) 4 घंटा 20 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस (09 मई को) 4 घंटा 15 मिनट तथा (16 मई को) 6 घंटे गोरखपुर स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 12326 नांगल डैम–कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (09 मई को) 4 घंटा 15 मिनट तथा (16 मई को) 6 घंटे नांगल डैम स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22347 हावड़ा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (10 मई को) 2 घंटा 15 मिनट तथा (17 मई को) 3 घंटा 20 मिनट हावड़ा स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22348 पटना–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (10 मई को) 2 घंटा 15 मिनट तथा (17 मई को) 3 घंटा 20 मिनट पटना जंक्शन स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22499 देवघर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (17 मई को) देवघर स्टेशन से 1 घंटा पुनर्निर्धारित होगी।
    • 22500 वाराणसी–देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (17 मई को) वाराणसी स्टेशन से 1 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
    • 02023 हावड़ा–पटना सुपरफास्ट विशेष (10 मई को) 4 घंटा 30 मिनट तथा (17 मई को) 6 घंटे हावड़ा स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।
    • 02024 पटना–हावड़ा सुपरफास्ट विशेष (10 मई को) 4 घंटा 30 मिनट तथा (17 मई को) 6 घंटे पटना स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी।


    इसके अतिरिक्त, 03230 पटना–खुर्दा रोड विशेष (14 मई को), 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल विशेष (13 मई को) एवं 07052 रक्सौल–चारलापल्ली विशेष (14 मई को) का परिचालन पूर्व मध्य रेलवे में उपयुक्त रूप से विनियमित किया जाएगा।

    रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की नवीनतम स्थिति जांच ने की सलाह दी है। ताकि सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात: रांची-जयपुर के बीच चलेगी सीधी ट्रेन, समय-सारणी जारी

    खबरें और भी