Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एल्गोरिथम किंग' आर्यन केल्विन ने तोड़ा कैरीमिनाटी का रिकॉर्ड, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 24 घंटे में जुटाए ₹19 लाख

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:45 AM (GMT+05:30)

    आर्यन केल्विन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 24 घंटे में 19 लाख रुपये से अधिक जुटाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो कैरीमिनाटी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता है ...और पढ़ें

    एल्गोरिथम किंग आर्यन केल्विन का रिकॉर्ड

    एल्गोरिथम किंग आर्यन केल्विन का रिकॉर्ड

    HighLights

    1. आर्यन केल्विन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 19 लाख जुटाए।

    2. उन्होंने 24 घंटे में कैरीमिनाटी का क्राउडफंडिंग रिकॉर्ड तोड़ा।

    3. लक्ष्य 100 से अधिक परिवारों के लिए सुरक्षित घर बनाना।

    आशीष सिंह, धनबाद। असम में भीषण प्राकृतिक आपदा और विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्य के लिए पूरे देश से मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में धनबाद के चर्चित इंटरनेट मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन केल्विन ने एक नई मिसाल कायम की है। 

    आर्यन ने अपने फॉलोअर्स और देशभर के दानदाताओं के सहयोग से महज 24 घंटे के अंदर 19 लाख से अधिक का फंड एकत्रित कर लिया है। यह देश के किसी भी इन्फ्लुएंसर से अधिक फंड जुटाने का नया रिकॉर्ड है। इस क्राउडफंडिंग अभियान में अब तक 84 हजार से भी अधिक लोगों ने अपना योगदान दिया है। 

    कैरीमिनाटी के रिकॉर्ड को तोड़ा

    आर्यन द्वारा जुटाई गई यह राशि देश के किसी भी इन्फ्लुएंसर या सेलिब्रिटी द्वारा आपदा राहत के लिए जुटाए गए फंड में सबसे अधिक मानी जा रही है। इस मामले में उन्होंने जाने-माने यूट्यूबर कैरीमिनाटी के हालिया राहत अभियान के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। 

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 8.27.24 AM (1)

    कैरीमिनाटी ने 13 लाख रुपये का फंड एकत्रित किया था। आपदा के इस कठिन समय में उनके द्वारा उठाया गया यह कदम असम के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों के जीवन में नई उम्मीद की किरण लेकर आया है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले आर्यन धनबाद के भूली में रहते हैं।

    खबरें और भी

    असम में 100 से ज्यादा बेघर परिवारों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना

    आर्यन के अनुसार इस फंडरेजर का मुख्य उद्देश्य असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बेघर हुए परिवारों के लिए दीर्घकालिक पुनर्वास सुनिश्चित करना है। आर्यन केल्विन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 से अधिक सुरक्षित घर बनवाने का संकल्प लिया है।

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 8.27.24 AM

    इस राशि से 40 घर तत्काल बनवाया जा सकते हैं। इस नेक कार्य में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए आर्यन ने स्वयं की जेब से भी 2.5 लाख का निजी योगदान दिया है। 50 लाख फंड एकत्रित करने का लक्ष्य है। 

    23.8 मिलियन फॉलोअर्स और वैश्विक पहचान

    इंस्टाग्राम पर 23.8 मिलियन फॉलोअर्स वाले आर्यन केल्विन अपनी कॉमेडी और मनोरंजक सामग्री के लिए युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। आर्यन के हर वीडियो को दो से तीन मिलियन व्यू मिलता है। आर्यन को एल्गोरिथम किंग भी कहा जाता है। उनकी इसी बढ़ती लोकप्रियता और चर्चित कंटेंट के चलते हाल ही में दुबई के मशहूर जमजम ब्रदर्स ने भी उन्हें विशेष आमंत्रण देकर दुबई बुलाया था।

    इंटरनेट मीडिया की अपनी विशाल फैन फालोइंग और ताकत का सकारात्मक इस्तेमाल करते हुए आर्यन की इस मानवीय पहल की पूरे देश में सराहना हो रही है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के लपेटे में धनबाद उपायुक्त, विशेषाधिकार हनन की अनुशंसा