धनबाद में असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, काम दिलाने के बहाने फंसाया
धनबाद के गोविंदपुर में काम दिलाने के बहाने एक असमिया युवती के साथ फ्लैट में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
-1781520018330_m.webp)
धनबाद अपना घर में महिला के साथ छेड़खानी के बाद मौजूद पुलिस। (जागरण)
HighLights
असम की युवती से गोविंदपुर में दुष्कर्म का प्रयास।
फ्लैट मालिक अक्षय अग्रवाल और राजू साव हिरासत में।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में असम की एक युवती को काम दिलाने के बहाने फ्लैट में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट मालिक अक्षय अग्रवाल समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, असम निवासी युवती रोजगार के सिलसिले में मुंबई जाने की तैयारी में थी और पिछले दो दिनों से धनबाद स्टेशन के आसपास किराये पर रह रही थी।
इसी दौरान उसकी पहचान स्टेशन के एक होटल में काम करने वाले राजू साव से हुई। राजू ने उसे असहाय देकर उसे घरेलू काम दिलाने का भरोसा दिया और अपने एक परिचित के माध्यम से गोविंदपुर अपनो घर स्थित एक फ्लैट में भेज दिया।
वहां राजू साव का एक दोस्त भी काम करता था। उसी दोस्त के माध्यम से राजू ने लड़की को अक्षय अग्रवाल के फ्लैट में साफ सफाई का काम करने के लिए लगा दिया।
युवती ने आरोप लगाया है कि कामकाज के दौरान ही अक्षय अग्रवाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे शराब पिलाने की भी कोशिश की गई।
फ्लैट से बाहर आकर मचाया शोर
किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर फ्लैट से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। हंगामा सुनकर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि कुछ अन्य लोग भीड़ का फायदा उठाकर वहां से निकल गए।
सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस भी पहुंची और फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद होने की बात सामने आई है।
दोस्त को ढूंढ रही पुलिस
पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अक्षय अग्रवाल, राजू साव को हिरासत में लिया है। राजू का एक दोस्त जो वहां से भाग निकला था। पुलिस उसे भी ढूंढ़ रही है।
खबरें और भी
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। डीएसपी, इंस्पेक्टर खुद भी मामले की जांच में जुटे हैं। मालूम हो कि अक्षय को पूर्व तेलगना पुलिस भी एक बार ढूंढ़ते हुए धनबाद आई थी।