विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में कोयला माफिया-पुलिस गठजोड़ पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, बीसीसीएल सीएमडी भी नहीं सुरक्षित

Published: Fri, 14 Aug 2026 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2026 09:04 PM (IST)

Dhanbad Police-Coal Mafia Nexus बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में कोयला चोरी और पुलिस-माफिया गठजोड़ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ...और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ पर हमला बोला।

  2. बीसीसीएल सीएमडी को धमकी, भू-धंसान मामले में आरोपी बनाया गया।

  3. अमित शाह के निर्देश के बावजूद कोयला चोरी पर लगाम नहीं।

मृत्युंजय पाठक, धनबाद। झारखंड के धनबाद में कोयला चोरी चरम पर है। सीधे कहें तो यह एक संस्थागत रूप ले चुका है। आरोप है कि कोयला चोरी के सिंडिकेट में कोयला माफिया, पुलिस, कतिपय जनप्रतिनिधि और कोयला कंपनियों के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

इस बीच, कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद पुलिस पर बड़ा हमला बोला है।

मरांडी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है- धनबाद में अब सवाल सिर्फ कोयला चोरी का नहीं, बल्कि कथित पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ का भी है। केंद्र सरकार के अधीन एजेंसियों और सीआइएसएफ द्वारा अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसते ही आखिर किसके इशारे पर बीसीसीएल और उसके अधिकारियों पर दबाव बढ़ने के आरोप लग रहे हैं?

वैध कोयला ढोने वाले वाहनों को रोकना, मुकदमों में उलझाना और अब छाताबाद भू-धंसान मामले में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल तक को आरोपी बनाना। ये महज संयोग हैं या किसी बड़े खेल की कड़ियां?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने धनबाद समेत झारखंड में कोयले की चोरी रोकने के लिए एजेंसियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद से धनबाद में सीआइएसएफ ने कोयला चोरी रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है। हालांकि, बीसीसीएल का आरोप है कि कोयला चोरी रोकने में धनबाद पुलिस को अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है।

यहां तक कि बीसीसीएल के अधिकारियों और सीआइएसएफ को पुलिस निशाना बना रही है। भू-धंसान जैसे मामलों में बीसीसीएल के सीएमडी पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है। इसे पुलिस की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल को मिली जान से मारने की धमकी, धनबाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

आलम यह है कि थाना स्तर पर जो कोई भी कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठाता है उसे पुलिस प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। कोयला चोर बीसीसीएल के अधिकारियों के दफ्तर में घुसकर धमकी देते हैं। सड़कों पर उनके वाहनों का पीछा कर डराते और चमकाते हैं। 

यह भी पढ़ें- कोयला चोरी पर गृहमंत्री अमित शाह एक्शन में, 'Zero Coal Leakage Plan' लागू करने का निर्देश; सबकी बनेगी कुंडली