Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में बिजनेस लोन न चुकाने पर बैंक का सख्त एक्शन, कर्जदार का मकान सील करने की प्रक्रिया शुरू

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM (IST)

    धनबाद के पथराकूल्ही में पंजाब एंड सिंध बैंक ने कोर्ट के आदेश पर एक दंपति का मकान सील करने की प्रक्रिया शुरू की, क्योंकि उन्होंने 2019 में लिया गया बिज ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. बैंक ने धनबाद में बिजनेस लोन न चुकाने पर कार्रवाई की।

    2. पंजाब एंड सिंध बैंक ने कोर्ट के आदेश पर मकान सील किया।

    3. दंपति ने व्यवसाय में नुकसान और आर्थिक तंगी का हवाला दिया।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले के पथराकूल्ही क्षेत्र में बिजनेस लोन का भुगतान नहीं करने पर पंजाब एंड सिंध बैंक की अधिकृत टीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करने पहुंची। बैंक अधिकारियों ने वर्ष 2019 में लिए गए बिजनेस लोन की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर दंपति को डिफॉल्टर घोषित करते हुए मकान सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार, बैंक ने वर्ष 2019 में दंपति को व्यवसाय शुरू करने के लिए लाखों रुपये का बिजनेस लोन दिया था। दंपति ने शुरुआती दौर में करीब दो से तीन लाख रुपये जमा किए, लेकिन इसके बाद नियमित रूप से किस्तें नहीं चुका सके।

    बैंक की ओर से कई बार नोटिस और भुगतान के लिए अवसर दिए गए, बावजूद इसके बकाया राशि जमा नहीं की गई। दंपति ने मीडिया को बताया कि लोन लेने के बाद उनका व्यवसाय सफल नहीं हो सका।

    बाद में कोलकाता में भी नया कारोबार शुरू किया, लेकिन वहां भी नुकसान हुआ। इसी दौरान दुर्घटना में घायल होने से आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कुछ और समय देने की गुहार लगाई और भरोसा दिलाया कि किसी तरह राशि की व्यवस्था कर भुगतान कर देंगे।

    प्रशासन करेगा एक्शन 

    वहीं, बैंक के अधिकृत कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार अवसर देने के बावजूद ऋण का भुगतान नहीं किया गया। न्यायालय के आदेश के तहत संबंधित संपत्ति की नीलामी (ऑक्शन) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संपत्ति बिक भी चुकी है।

    खबरें और भी

    ऐसे में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए मकान सील किया जा रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2019 से वर्ष 2026 तक पूरा ऋण नहीं चुकाए जाने के कारण यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- लव, ड्रग्स और 15 लाख का लेन-देन: जमशेदपुर में अपराधी मो. निजाम की हत्या की साजिश नाकाम, भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में स्नैचरों का तांडव: कदमा में महिला से चेन छीनी, मां-बेटी स्कूटी से गिरकर घायल; हाथ टूटा