Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद: प्रेम प्रसंग में 3 युवकों की बेल्ट-डंडे से पिटाई, घटना के बाद लापता; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:51 PM (IST)

    कतरासगढ़ के खेपचाटांड़ बस्ती के तीन युवकों की बेल्ट व डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद वे लापता हो गए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। ...और पढ़ें

    पाथरडीह थाना के बाहर बैठे लापता बच्चों के स्वजन। जागरण

    पाथरडीह थाना के बाहर बैठे लापता बच्चों के स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ।

    2. पिटाई के बाद तीनों युवक लापता, स्वजन चिंतित हैं।

    3. पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    संवाद सहयोगी, चासनाला। कतरासगढ़ के रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ बस्ती के एक नाबालिग समेत तीन युवकों की बेल्ट व डंडे से कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    हालांकि दैनिक जागरण वीडिया की पुष्टि नही करता है। घटना के बाद से तीनों युवक लापता हैं। उनकी सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर स्वजन बुधवार की देर रात पाथरडीह थाना पहुंचे व पुलिस से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मारपीट के आरोपित कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास से तीनों युवकों के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

    लापता युवकों की पहचान 18 वर्षीय मिहिर मल्लिक, पिता सपन मल्लिक, 19 वर्षीय जयदेव मल्लिक, पिता हराधन मल्लिक, 13 वर्षीय विक्की मल्लिक, पिता स्व. गणेश मल्लिक के रूप में हुई है। तीनों रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ बस्ती के निवासी हैं।

    Dhanbad viral Video

    स्वजन ने बताया कि तीनों बुधवार को चासनाला स्थित एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर जब रात करीब आठ बजे फोन किया गया तो किसी युवक ने फोन उठाकर कहा कि चासनाला आकर मोबाइल ले जाइए।

    खबरें और भी

    इसके बाद रिश्तेदार से संपर्क करने पर पता चला कि तीनों वहां पहुंचे ही नहीं थे। इससे स्वजन की चिंता बढ़ गई। रात में स्वजन चासनाला मल्लिक टोला पहुंचे। लेकिन किसी ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद तीनों के मोबाइल भी बंद हो गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवकों को बेल्ट व डंडे से पीटते हुए देखा गया।

    dhanbad news video

    वीडियो देखकर स्वजन को आशंका हुई कि पिटाई का शिकार उनके ही बच्चे हैं। इसके बाद वह देर रात पाथरडीह थाना पहुंचे व थाना प्रभारी बिट्टू कुमार को पूरी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई व पहले कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। बाद में उनकी निशानदेही पर अन्य युवकों को भी थाना लाकर पूछताछ की गई।

    सिंदरी डीएसपी प्रकाश महतो व जोड़ापोखर अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से घंटों पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित युवकों की निशानदेही पर जोड़िया नदी किनारे घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। लेकिन लापता युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    dhanbad video

    तीनों युवक आखिर कहां हैं, यह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है व आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। थाना परिसर के बाहर दोनों पक्षों के स्वजन व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

    क्या है मामला

    स्थानीय लोगो के अनुसार कतरास के तीनों युवक बुधवार दोपहर गौशाला ओपी क्षेत्र स्थित चासनाला माता कल्याणेश्वरी जोड़िया नदी किनारे पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीनों में से एक युवक मल्लिक टोला की एक युवती से मिलने आया था।

    इसी दौरान मल्लिक टोला के करीब एक दर्जन युवकों ने तीनों को पकड़ लिया व बेल्ट व डंडे से उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उनके मोबाइल फोन व नकदी भी छीन ली गई। पूरी घटना का वीडियो बनाकर शाम में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- धनबाद: अस्तित्व की जंग लड़ रही राजगंज की लाइफलाइन, नदी बनी कचरा डंपिंग जोन; प्रशासन मौन

    यह भी पढ़ें- गुमला घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या, पति पर भी हमला; जांच में जुटी पुलिस