गुमला घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या, पति पर भी हमला; जांच में जुटी पुलिस
गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला जाटी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके पति बुधा खड़िया घायल हो गए। ...और पढ़ें
-1784270378578_m.webp)
HighLights
पालकोट में 60 वर्षीय महिला जाटी देवी की गला रेतकर हत्या।
पति बुधा खड़िया अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने जमीन विवाद के एंगल से जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया पंचायत अंतर्गत ठिबु टोली गांव में शुक्रवार एक सनसनीखेज वारदात में 60 वर्षीय जाटी देवी की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, उनके पति बुधा खड़िया अपराधियों के हमले में घायल हो गए।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी दोनों घर में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर के अंदर घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
हमलावरों ने जाटी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी तथा बुधा खड़िया पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने घायल बुधा खड़िया को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मामला जमीन विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस जघन्य हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिला व्यक्ति का शव, पत्नी से अक्सर होता था विवाद
यह भी पढ़ें- गुमला में भाई-भाभी के विवाद में बीच-बचाव करने गया था छोटा भाई, टांगी से हमला कर मार डाला