Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल के बच्चे को नोंचकर मार डाला

    Updated: Sat, 02 May 2026 03:57 PM (IST)

    धनबाद के बसेरिया में आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच वर्षीय बच्चे अंकित यादव को नोचकर मार डाला। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. धनबाद में आवारा कुत्तों ने पांच वर्षीय बच्चे को मारा।

    2. बच्चे अंकित यादव की मौत से परिजनों में आक्रोश।

    3. नगर निगम पर कुत्तों को न पकड़ने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, धनबाद/केंदुआ। माेहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बसरिया चार नंबर में एक पांच वर्षीय बच्चे को बुरी तरह नोच दिया।

    इससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का आक्रोश सामने आया। लोगों ने धनबाद नगर निगम पर आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ने का आरोप लगाया।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसेरिया चार नंबर याव बस्ती के रहने वाले कुंदन यादव के पुत्र अंकित यादव घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था।

    तभी कुत्तों को एक झुंड वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह काटा। बच्चे की रोने की आवाज सुन जब परिजन पहुंचे तो वह लहुलुहान हो गया था।

    स्वजन बच्चे को लेकर तुरंत एसएनएमएमसीएच पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव लेकर स्वजन वापस घर आए। शव के आते ही घर में कोहराम मच गया। महिलाएं रोने लगी।

    लोगों में नाराजगी 

    स्थानीय निवासी टुनटुन याव ने बताया कि नगर निगम की ओर से कुत्तों को पकड़ा नहीं जाता। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

    वहीं, स्वजन ने कहा कि बसेरिया में नगर निगम की ओर से कोई काम नहीं किया जाता। आवारा कुत्ते दिन पर बस्ती में घूमते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- दो सगी बहनों से शादी के बाद घरेलू विवाद में मौत... धनबाद में भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी