धनबाद में बाउंड्री वॉल निर्माण पर हंगामा, 50 साल से रह रहे परिवारों ने किया विरोध
धनबाद में सदर अस्पताल के पास बाउंड्री वॉल निर्माण का 50 वर्षों से रह रहे परिवारों ने विरोध किया, जिससे उनका आवागमन बाधित होने का डर है। ...और पढ़ें
-1784887044135_m.webp)
HighLights
50 वर्षों से रह रहे परिवारों ने बाउंड्री वॉल का विरोध किया।
निजी जमीन के दावेदार ने निर्माण पर आपत्ति जताई, हाईकोर्ट का हवाला।
जेसीबी से पानी का पाइप फटा, महिलाओं में आक्रोश बढ़ा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन के दूसरी ओर, सदर अस्पताल के समीप बाउंड्री वाल निर्माण को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। चारदीवारी और अल्बेस्टर की छत के सहारे वर्षों से रह रहे परिवारों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। विरोध के कारण कुछ समय के लिए निर्माण कार्य भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से इस स्थान पर रह रहे हैं। उनके अनुसार गुरुवार शाम अचानक नोटिस देकर बताया गया कि सड़क की ओर बाउंड्री वाल बनाई जाएगी और शुक्रवार सुबह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि यहां करीब 15 परिवारों के लगभग 60 सदस्य निवास करते हैं।
उनका कहना है कि यदि प्रस्तावित स्थान पर बाउंड्री वाल बना दी गई तो उनके घरों का मुख्य आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा और सभी परिवार चारदीवारी के भीतर ही सीमित होकर रह जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने तथा पहले वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की।

10 कट्टा निजी जमीन पर दावा, बाउंड्री वाल निर्माण का किया विरोध
प्रदर्शन के दौरान डॉ. कुमार आलोक वहां पहुंचे और उन्होंने भी बाउंड्री वाल निर्माण करने का काम बंद करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वाल निर्माण से सटे मौजा सात नंबर हीरापुर, प्लट नं 861 के अंदर की 10कट्टा जमीन उनकी है तो फिर निजी जमीन के आगे कैसे बाउंड्री वाल कैसे किया जा सकता है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि इस जमीन की डिग्री हाइ कोर्ट से हो चुकी है। सभी जरूरी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध है। धनबाद उपायुक्त को लिखित भी दे चुके हैं। फिर भी आज अस्पताल की जमीन होने की बात कहकर अवैध रूप से चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। फिर
धनबाद (सदर) के अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार वहां पहुंचे उन्होंने बताया कि अगर जमीन है तो कागजात लाइए और अधिक जानकारी के उपायुक्त से बात कर सकते हैं।
जेसीबी से खुदाई के दौरान फटा पानी का पाइप, महिलाओं में आक्रोश
बाउंड्री वाल के लिए जेसीबी से गढ़े की खुदाई के दौरान सप्लाई पानी का पाइप फटने से महिलाओं में आक्रोश और बढ़ गया। एकजुट होकर विरोध किया। सभी ने मांग किया कि बाउंड्री वाल में करीब तीन फीट का रास्ता आवागमन के लिए दिया जाए और टूटा सप्लाई पाइप का निर्माण जल्द किया जाए।