धनबाद में स्वास्थ्यकर्मियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, घर चलाना हुआ मुश्किल; आंदोलन की तैयारी
धनबाद के सदर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत DMFT व 2211 मद के कर्मियों को चार से छह माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक परेश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
धनबाद के स्वास्थ्यकर्मियों को चार-छह माह से वेतन नहीं मिला।
वेतन न मिलने से कर्मियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना।
कर्मियों ने जिला प्रशासन के घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। सदर अस्पताल व विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डीएमएफटी फंड के तहत कार्यरत नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, सफाई कर्मी, क्लर्क, मैनेजर आदि को चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मियों ने सिविल सर्जन व जिला प्रशासन से वेतन भुगतान की मांग की है। कर्मियों ने बताया कि हर बार डीएमएफटी के कर्मियों को दो से तीन माह का विलंब भुगतान में हो जाता है। इस पार चार माह बीत गए हैं। लेकिन अभी तक वेतन को लेकर प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कर्मियों ने अब जिला प्रशासन की घेराव की चेतावनी दी है। जिले में 200 कर्मी सेवा दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान बहाल हुए यह कर्मियों ने काफी मरीज की जान बचाई थी। लेकिन अब वेतन के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
2211 मद के कर्मियों को 6 माह से वेतन नहीं
इधर, एसीएमओ कार्यालय में कार्यरत 2211 मद के कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं आया है। कर्मियों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मियों ने बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जन से मुलाकात कर वेतन भुगतान की मांग की है, लेकिन बताया जा रहा है कि वेतन के लिए मुख्यालय रांची से कोई फंड नहीं आया है। ऐसे में कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर कर्मियों ने आंदोलन करने को कहा है।