भू-धंसान प्रभावित छाताबाद में पूर्व मंत्री का ग्रामीणों ने किया घेराव, समय पर मदद नहीं मिलने से नाराजगी
Dhanbad News: छाताबाद में भू-धंसान के बाद पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उनके देर से पहुंचने पर ना ...और पढ़ें

विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाते पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो।(फोटो जागरण)
संवाद सूत्र, कतरास (धनबाद)। छाताबाद में हुए भीषण भू-धंसान के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रभावित परिवारों का हाल जानने और घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और देर से पहुंचने पर नाराजगी जतायी। विरोध बढ़ने पर वे वहां से वापस लौट गये।
जलेश्वर महतो जैसे ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लोगों का कहना था कि मंगलवार को जब भू-धंसान की भयावह घटना हुई और प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर थे। तब कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं आया। अब स्थिति गंभीर होने के बाद केवल औपचारिकता निभाने के लिए नेता पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से कहा कि जब लोगों को तत्काल सहायता और समर्थन की जरूरत थी तब वे नजर नहीं आए। अब राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से आने का कोई औचित्य नहीं है। लोगों के विरोध और नारेबाजी के बीच जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों को शांत कराने और अपनी बात रखने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। स्थिति को बिगड़ता देख उनके समर्थकों ने भी उन्हें वहां से निकलने की सलाह दी। इसके बाद जलेश्वर महतो वहां से चलते बने।
ग्रामीणों ने कहा ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो वक्त में काम नहीं आए। आपको प्रणाम करते हैं आप जाइए। इधर जलेश्वर महतो ने कहा कि अवैध खनन के कारण यह हादसा हुआ है। इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन दोषी है। उन्होंने कहा कि इस घटना को जिला प्रशासन व सीएमडी से बात करेंगे। ताकि अच्छी तरह से तालाब को भराया जा सके।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- धनबाद के छाताबाद में जमीन फटी, आधा दर्जन घर ध्वस्त; तालाब का पानी भी समाया पाताल में
प्रभावित परिवार को सुविधा के साथ सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था कराया जा सके। उनके साथ कांग्रेस नेता माधो सिंह, प्रदीप पांडेय, रंजीत पांडेय, सौकत खान, नईम अंसारी, झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज इकबाल आदि मौजूद थे।