झरिया में कोयला चोरी और माफिया पर भड़के सांसद ढुलू महतो, बोले- गरीबों के हक की लड़ाई में जेल जाने को भी तैयार
Dhanbad Politics: सांसद ढुलू महतो ने झरिया में कोयला चोरी, आउटसोर्सिंग कंपनियों की मनमानी और विस्थापितों के उत्पीड़न पर कड़ा रुख अपनाया है। ...और पढ़ें

झरिया विधानसभा क्षेत्र के कुजामा में जनसभा को संबोधित करते सांसद ढुलू महतो। (फोटो जागरण)
HighLights
झारखंड सरकार के संरक्षण में 70% कोयला चोरी का आरोप।
आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा गरीबों को उजाड़ने का कड़ा विरोध।
पीएम, गृहमंत्री, कोयला मंत्री से शिकायत की चेतावनी।
संवाद सूत्र, लोदना (धनबाद)। झरिया कोयलांचल में आउटसोर्सिंग कंपनियों की मनमानी, बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी और स्थानीय विस्थापितों के उत्पीड़न को लेकर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
रविवार को लोदना कुजामा में नागरिक एकता मंच द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने झरिया और पूरे कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय कोयला माफिया और उन्हें संरक्षण देने वाले भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दो टूक कहा कि वे गरीबों के हक और अधिकार के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार हैं।
विरोधियों और लाल पार्टी पर तीखा प्रहार
सांसद ढुलू महतो ने बिना नाम लिए स्थानीय राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल गरीबों के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन हकीकत में वे माफिया से सांठगांठ कर अपनी जेबें भर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो गरीब अपने हक और कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
लाल पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने कहा कि वे केवल पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक लाल पार्टी फ्लाईओवर के काम को रोकने की घोषणा कर रही है। अगर उनमें क्षमता है तो काम रोककर दिखाएं। जनता सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। यहां जनता ही असली मालिक है, और जो जनभावनाओं की अनदेखी करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा।
राज्य सरकार के संरक्षण में हो रही 70 प्रतिशत कोयला चोरी
झारखंड सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार के संरक्षण में ही कोयला चोरी का यह खेल चल रहा है। कोयलांचल की हर खदान से लगभग 70 प्रतिशत कोयला चोरी हो रहा है। इसके बावजूद भ्रष्ट नेता, प्रशासन और गुंडे उनके पीछे पड़े हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि सभी चोर और माफियाओं ने उनके विरोध में एक अघोषित गठबंधन बना लिया है। झरिया की बदहाली के लिए उन्होंने सीधे तौर पर एक ही परिवार के वर्चस्व को जिम्मेदार ठहराया। सांसद ने आक्रामक अंदाज में कहा कि मेरे खून में आंदोलन और संघर्ष है। मैं किसी हत्या, लूट, अपहरण या नरसंहार के मामले में नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए जेल जाने के लिए हमेशा
पीएम, गृहमंत्री और कोयला मंत्री से होगी शिकायत
कार्यक्रम के दौरान तिसरा दीपू धौड़ा के लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी व स्थानीय पुलिस पर जबरन घर खाली करने की बात कही। इस पर सांसद ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियां भय का माहौल बनाकर गरीबों को उनके घरों से जबरन बेदखल कर रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जयराम का जवाब नहीं! झारखंड की राजनीति में चला 'सवर्ण मोर्चा' का दांव
प्रभावितों को उचित मुआवजा व जेआरडीए के तहत पुनर्वास व गरीबों पर झूठे मुकदमे बंद नहीं हुए तो क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगें। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, लेकिन यहां का भ्रष्ट तंत्र इस सपने को चोट पहुंचा रहा है।
यह भी पढ़ें- चार महीने में ही मेयर से मोहभंग, 22 वार्ड पार्षदों ने धनबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ खोला मोर्चा
आउटसोर्सिंग कंपनियों के अवैध तौर-तरीकों और कोयला चोरी की शिकायत सीधे देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और कोयला मंत्री से करेंगे। मौके पर नागेश्वर पासवान, सत्येन्द्र गुप्ता, अनूप साव, सुरेन्द्र पासवान, राज चौहान, हाजी अली अहमद, सुरेश भुईयां, राजाराम पासवान, रुदल पासवान, मनोज साव, संजय महतो और गणेश पासवान, अभिमन्यु गुप्ता, श्रीराम गोराई, गफ्फार खान थे।