Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में देवघर जाने वालों के लिए राहत की खबर, चोपन-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:26 PM (IST)

    Dhanbad Rail Division ने सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चोपन से भागलपुर के बीच सावन स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। ...और पढ़ें

    चोपन से सुल्तानगंज के बीच सावन स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव। (प्रतीकात्मक फोटो)

    चोपन से सुल्तानगंज के बीच सावन स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद रेल मंडल ने सावन स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा।

    2. चोपन से भागलपुर के बीच चलेगी यह विशेष ट्रेन।

    3. देवघर-सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। देवघर और सुल्तानगंज की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर सावन स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रयास शुरू किया है। धनबाद होकर चोपन से भागलपुर के बीच सावन स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।

    ट्रेन को स्वीकृति मिल गई तो उत्तर प्रदेश के चोपन व आसपास के साथ झारखंड के गढ़वा, लातेहार, बरकाकाना, चंद्रपुरा, कतरास के यात्रियों को भी देवघर व सुल्तानगंज पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी। इससे पहले गोमो से जयनगर के लिए सावन स्पेशल का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति नहीं मिली।

    हालांकि चोपन और आसपास के क्षेत्र से देवघर व सुल्तानगंज के लिए एक भी ट्रेन नहीं है। ऐसे में सावन स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। 

    यह भी पढ़ें- धनबाद से देवघर-सुल्तानगंज ट्रेन की जगी उम्मीद, डीआरएम ने सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

    मालूम हो कि 30 जुलाई से पवित्र सावन का महीना चल रहा है। भर सावन देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। प्रतिदिन करीब एक लाख से ज्यादा भक्त जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक के लिए बाबा के भक्त पूरे देश से आते हैं।