Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन से बिहार में शराब की तस्करी का प्लान हुआ फेल, धनबाद स्टेशन में पकड़ी गई बड़ी खेप 

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 02:56 PM (IST)

    धनबाद रेलवे सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत धनबाद स्टेशन पर एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। होली के त्योहार और बिहार में शराब की डिमांड को देखते हुए तस्कर सक्रिय हो गए हैं। शराब तस्कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार ले जाने के फिराक में थे। लेकिन धनबाद रेल मंडल की चौकसी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की विशेष टीम ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत सोमवार देर रात धनबाद स्टेशन पर छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

    वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित टास्क टीम और सीआइबी की टीम स्टेशन परिसर में संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर दो के कालका छोर पर घेराबंदी की।

    लाल ट्रॉली में शराब की बोतलें

    वहां एक युवक लाल रंग के भारी ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सतर्क जवानों ने उसे दबोच लिया।

    खबरें और भी

    इसके बाद उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गयी, जिनमे आरोपी के बैग से 'रॉयल स्टैग' ब्रांड की 48 बोतलें (कुल 18 लीटर) बरामद हुईं। आरोपी की पहचान बिहार के सासाराम निवासी नितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह झारखंड से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर बिहार ले जा रहा था जहां शराबबंदी के कारण इसे होली के दौरान ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाने की योजना थी।

    आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। इस कार्रवाई में सउनि सुशील कुमार (एआईबी), सउनि जीवलाल राम (आरपीएफ पोस्ट) और हवलदार ब्रजेश कुमार सहित 10 सदस्यीय टीम ने अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- गोड्डा में मनरेगा कर्मियों का मानदेय 6 महीने से बकाया, होली-ईद फीकी; हड़ताल की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- होली पर पलामू में मातम: सड़क दुर्घटनाओं में सैप जवान सहित 2 की मौत; 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया