विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR और जनगणना में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मिले क्षतिपूर्ति अवकाश व समय पर वेतन भुगतान, धनबाद में उठाई मांग

Published: Sat, 22 Aug 2026 12:42 PM (IST)

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, धनबाद इकाई ने डीईओ अभिषेक झा से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को ...और पढ़ें

धनबाद में शिक्षकों ने उठाई क्षतिपूर्ति अवकाश और वेतन भुगतान की मांग।

धनबाद में शिक्षकों ने उठाई क्षतिपूर्ति अवकाश और वेतन भुगतान की मांग।

HighLights

  1. शिक्षकों ने डीईओ को समस्याओं और मांगों का ज्ञापन सौंपा।

  2. जनगणना कार्य के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग की गई।

  3. समय पर वेतन भुगतान और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति।

जागरण संवाददता, धनबाद। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के निराकरण को लेकर डीईओ अभिषेक झा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने के बीच कम से कम एक माह का अंतर रखा जाए, ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। माध्यमिक शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है।

स्थायी समाधान के लिए वित्त विभाग से जारी निर्देश के आलोक में प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। जनगणना एवं एसआइआर कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को सार्वजनिक अवकाश के दिनों में किए गए कार्य के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान करने की मांग की गई।

शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से पूर्णत मुक्त रखने की मांग की गई। इससे पठन-पाठन प्रभावित नहीं होगा। ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा आनलाइन अवकाश लेने की प्रक्रिया में आवश्यक सुधार किए जाने तथा पोर्टल पर उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग रखी गई।

डीईओ ने प्रतिनिधिमंडल सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव उत्तम कुमार मंडल, आरएन यादव, नीरज कुमार प्रसाद, अरुण कुमार, संजय भट्ट, काजी इम्तियाज, राजीव मिश्रा, कमल पांडेय, विकास मंडल, शिव हांसदा, श्वेता पांडेय, निर्मल चंद्र मंडल, रूपेश बनर्जी उपस्थित थे।

61 स्कूल के शिक्षकों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

जिले के चिह्नित 237 प्राथमिक कक्षा वाले विद्यालयों में संपर्क फाउंडेशन की ओर से संपर्क टीवी डिवाइस उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की अभिवृद्धि के लिए आडियो विजुअल कंटेंट तैयार कर इसके माध्यम से शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में 61 विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। सभी को अपग्रेड संपर्क टीवी डिवाइस के तकनीकी एवं शैक्षणिक उपयोग के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण सभी 237 विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को 25 अगस्त तक दिया जाना है।

प्रशिक्षण में संपर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक महेश कुमार मंडल ने शिक्षकों को इसके बेहतर उपयोग एवं संचालन करते हुए बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- झारखंड मतदाता सूची: आज और कल अंतिम मौका, फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

यह भी पढ़ें- झारखंड में अब JET सहित 18 नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों की निगाहें हाई कोर्ट के निर्णय पर

यह भी पढ़ें- धनबाद में 782 पदों पर बंपर भर्ती, कल रोजगार मेले में आठवीं पास से एमबीए तक को मिलेगा अवसर

यह भी पढ़ें- झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: राज्य की 80% आबादी को मिलेगा मुफ्त राशन, जिलों का पूरा कोटा