दुर्गा पूजा से पहले यात्रियों को लगेगा झटका: अक्टूबर में 44 ट्रेनें रद, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी डायवर्ट
दुर्गा पूजा से पहले राउरकेला-बंडामुंडा के बीच पांचवीं लाइन के काम के कारण 4 से 19 अक्टूबर तक 44 ट्रेनें रद रहेंगी या प्रभावित होंगी। इससे त्योहारी सीज ...और पढ़ें

अक्टूबर में 44 ट्रेनें रद, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी डायवर्ट
HighLights
दुर्गा पूजा से पहले 44 ट्रेनें रद्द या प्रभावित होंगी।
राउरकेला-बंडामुंडा में पांचवीं लाइन के काम के कारण।
मौर्य और जयनगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल।
जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गा पूजा से ठीक पहले रेल यात्रा मुश्किल होगी। दक्षिण पूर्व रेल के राउरकेला-बंडामुंडा के बीच पांचवीं लाइन जोड़ने को लेकर चार से 19 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में 44 ट्रेनें रद रहेंगी।
इनमें धनबाद होकर गुजरने वाली मौर्य और राउरकेला-जयनगर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी बदले रास्ते से चलेगी। 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू होगा। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनें रद रहने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें
- 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
- 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
- 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
- 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 अक्टूबर
- 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह व आठ अक्टूबर
- 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस नौ व 11 अक्टूबर
- 12835 हटिया-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
- 12836 बेंगलुरु-हटथ्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 अक्टूबर
- 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
- 12811 एलटीटी-हटथ्या एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
चार व 11 अक्टूबर को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी डायवर्ट
चार व 11 अक्टूबर को चलने वाली 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोमो, अनारा, पुरुलिया, चांडिल, राउरकेला, झारसुगड़ा व कटक के बदले गोमो से आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली, भद्रक व कटक होकर चलेगी।
13 अक्टूबर को दो घंटे लेट चलेगी धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस
धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को धनबाद से दो घंटे लेट से रवाना होगी। दिन में 11:35 के बदले दोपहर 1:35 पर चलेगी। देर से प्रस्थान करने के कारण गंतव्य तक विलंब से पहुंचेगी।