Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आश्वासन के बाद विधायक राज सिन्हा का धरना समाप्त, धनबाद-बोकारो रोड खोलने पर 2 मई को वार्ता

    By Lav Kumar Burnwal Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 10:12 PM (IST)

    केंदुआडीह में गैस रिसाव और भू-धंसान के कारण बंद धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को खोलने की मांग पर विधायक राज सिन्हा का धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप् ...और पढ़ें

    आश्वासन पत्र को पढ़ते विधायक राज सिन्हा।

    आश्वासन पत्र को पढ़ते विधायक राज सिन्हा।

    HighLights

    1. विधायक राज सिन्हा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त।

    2. धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग खोलने की मांग।

    3. 2 मई को समाधान पर होगी संयुक्त बैठक।

    संवाद सहयोगी, जागरण, पुटकी (धनबाद)। केंदुआडीह में गैस रिसाव और धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को चालू कराने की मांग को लेकर कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा तीन दिनों से धरने पर बैठे थे।

    शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन में क्षेत्र के सभी दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। देर शाम उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पुटकी के अंचलाधिकारी विकास आनंद धरनास्थल पहुंचे और विधायक को प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन पत्र सौंपा।

    पत्र में बताया गया कि दो मई को दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद की अध्यक्षता में भू-धंसान व गैस रिसाव की रोकथाम एवं बचाव को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाधान पर निर्णय लिया जाएगा।

    आश्वासन पत्र मिलने के बाद विधायक राज सिन्हा ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- धनबाद-बोकारो सड़क बंदी के विरोध में केंदुआ-करकेंद बंद सफल, अनिश्चितकालीन धरना पर डटे विधायक राज सिन्हा

    मालूम हो कि 16 अप्रैल को भू-धंसान और गैस रिसाव की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से मुख्य सड़क बंद कर दी गई थी, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    खबरें और भी