Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: धनबाद में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 11:34 AM (IST)

    झारखंड के धनबाद में लॉ कॉलेज के पास एक इंजीनियरिंग छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंजीनियरिंग छात्र की हत्या की घटना से पूरे शहर में सन ...और पढ़ें

    इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या से धनबाद में सनसनी। (सांकेतिक फोटो)
    इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या से धनबाद में सनसनी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद में लॉ कालेज के पास इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या
    2. गर्दन में मारी गई गोली, काफी देर तक छटपटाता रहा छात्र

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद में तेलीपाड़ा रोड पर लॉ कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह इंजीनियरिंग के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली छात्र की गर्दन में मारी गई थी, वह काफी देर तक छटपटाता रहा।

    जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब वह जिंदा था। तब कुछ लोग उसे उठाकर एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अमरदीप भगत (21 वर्ष) मनईटांड़ बस्ती का रहनेवाला था। उसके पिता जयप्रकाश भगत पुराना बाजार में सब्जी का कारोबार करते हैं।

    अमरदीप बोकारो में रहकर पढ़ाई करता था। हाल ही में अमरदीप ने एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब वह घर से स्कूटी लेकर निकला था।

    घरवालों से उसने कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है। उसके बाद वह स्कूटी से निकला, पर देर रात तक घर वापस नहीं आया।

    दोस्तों के साथ था अमरदीप

    घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रात डेढ़ बजे के करीब अमरदीप ने अपने पिता को फोन कर बताया है कि वह दोस्तों के साथ था, इसलिए देरी हो गई। अब वह घर लौट रहा है। इसके बाद भी वह घर नहीं आया। उसके घरवाले रातभर उसका इंतजार करते रहे। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

    सुबह लॉ कॉलेज मैदान में मिला जख्मी

    सुबह-सुबह लॉ कॉलेज के मैदान में वह जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। उसकी स्कूटी भी वहीं खड़ी थी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: झारखंड टीम से भी बाहर हुए Ishan Kishan! JSCA ने जारी की 40 खिलाड़ियों की लिस्ट; स्टार बल्लेबाज को नहीं मिली जगह

    यूपी की लड़की से दिल्ली में प्यार का खौफनाक अंजाम, IAS की तैयारी कर रहे दंपती को दी दर्दनाक मौत

    Utkarsh Finance Bank Loot: पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े लूट, कर्मियों को बंधक बना 20 मिनट तक आतंक मचाते रहे लुटेरे