विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gangs of Wasseypur: NCPL से एक करोड़ रंगदारी मामले में फहीम खान के करीबी शेरू की पुलिस को तलाश, जारी छापेमारी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 26 Sep 2023 12:49 PM (IST)

तोपचांची एनसीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि से एक करोड़ की रंगदारी मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में कुछ ...और पढ़ें

एनसीपीएल प्रतिनिधि से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार आरोपित। (फाइल फोटो)
एनसीपीएल प्रतिनिधि से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार आरोपित। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिला पुलिस सिर्फ प्रिंस खान व अमन सिंह गैंग पर ही नहीं, बल्कि फहीम गैंग के पुराने अपराधियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी है। वासेपुर गैंग के दोनों गुट पर पुलिस की कड़ी नजर है। तोपचांची एनसीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि से एक करोड़ की रंगदारी मामले में गिरफ्तार अकील हासमी उर्फ रजा, इमरान खान तथा मिठू सिंह, फहीम खान गैंग के पुराने नेटर्वक से जुड़ा हुआ है।

शेरू खान की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में उसने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जिसमें शेरू खान भी शामिल है। एक समय शेरू खान फहीम खान का करीबी रहा है।

लिहाजा पुलिस इस मामले में पांडरपाला शमशेर नगर निवासी अकील हासमी व इमरान के पास बरामद हथियार को लेकर फहीम खान के पुराने नेटवर्क से जुड़े आधा दर्जन लोगों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

जबकि इस मामले में रंगदारी से संबंधित पहली प्राथमिकी तोपचांची थाना में दर्ज हुई है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान फहीम खान के करीबी रहे शेरू खान तोपचांची रंगदारी कांड में अहम भूमिका अदा किया है। लिहाजा पुलिस शेरू खान को ढूंढ़ रही है।

शेरू की तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी

सोमवार को भी पुलिस ने शेरू की तलाश में कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। तोपचांची मामले में गिरफ्तार अकील हासमी उर्फ रजा तथा इमरान खान पांडरपाला का रहने वाला है। पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि एक संगठित गैंग जो रेलवे का ठेका मैनेज करने में शामिल रहा है। उसी गैंग के कुछ सदस्यों ने रंगदारी का खेल शुरू किया है। सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले में जल्द ही कुछ सफेदपोश भी बेनकाब होंगे। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: बेटी पर हुए अत्‍याचार का ससुर ने लिया बदला, कुल्‍हाड़ी से मार-मारकर दामाद को दी मौत, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

सीसीटीवी फुटेज में दिखे गाड़ी को भी ढूंढ़ रही पुलिस

गिरफ्तार तीनों अपराधियों के साथ पूरे गैंग के बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। पुलिस एक स्कार्पियों भी ढूंढ़ रही है। उसी स्कार्पियों से अपराधी एनसीपीएल कंपनी प्रतिनिधि को धमकाने गए थे।

पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। फुटेज में गाड़ी की पहचान हो चुकी है। पुलिस अब उक्त गाड़ी को ढूंढ़ रही है।

जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा फहीम

डीएसपी अरविंद विन्हा ने बताया कि तोपचांची में रंगदारी मामले में जिन लोगों का नाम आया है उनके खिलाफ पुलिस जांच कर रही है।

इस मामले में गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद हुए थे, लिहाजा आर्म्स एक्ट का मुकदमा बैंकमोड़ थाना में दर्ज हुआ है। इसमें कुछ नामजद हैं।

कुछ आप्राथमिक आरोपित बने हैं। मालूम हो कि फहीम खान इन दिनों रांची के होटवार जेल में बंद है। उसे एक हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा हुई है।

यह भी पढ़ें: देवी दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर भागा शख्‍स, पुलिस पूछताछ में चौंकानेवाला खुलासा, स्‍थानीय लोगों में आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।