Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में डॉक्टर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, घूमने फिरने की प्लानिंग पर फिरा पानी; जानिए क्या है वजह

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 11:32 AM (IST)

    अमूमन प्रत्येक वर्ष दिसंबर और जनवरी के आने को लेकर अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी घूमने फिरने के लिए अवकाश पर चले जाते हैं लेकिन इस बार डॉक्टर-कर्मचारियों ...और पढ़ें

    झारखंड में डॉक्टर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, घूमने फिरने की प्लानिंग पर फिरा पानी; जानिए क्या है वजह
    झारखंड में डॉक्टर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, घूमने फिरने की प्लानिंग पर फिरा पानी; जानिए क्या है वजह

    HighLights

    1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने धनबाद समेत सभी सिविल सर्जन को दिया निर्देश
    2. छुट्टियां मनाने की योजना कर रहे डॉक्टर और कर्मचारियों को लगा झटका

    जागरण संवाददाता, धनबाद। 29 दिसंबर को झारखंड सरकार का स्थापना दिवस है। इसी दिन राज्य सरकार का गठन हुआ। पूरे राज्य में स्थापना दिवस धूमधाम से मानने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन सबसे बड़ा झटका डॉक्टर और कर्मचारियों को लगा है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम कर रहे डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टी 22 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक रद्द कर दी गई है। कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी 22 से 30 दिसंबर के बीच अवकाश पर नहीं रह सकते हैं।

    इस संबंध में अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने धनबाद सिविल सर्जन समेत सभी को निर्देश जारी किया है। निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन ने इसकी सूचना सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी है।

    विशेष विशेष परिस्थिति में डॉक्टर और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक से अनुमति ले नहीं होगी। इसके बाद ही डॉक्टर और कर्मचारी छुट्टी पर जा सकते हैं। 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

    डॉक्टर-कर्मचारियों की घूमने फिरने की प्लानिंग पर लगा झटका

    अमूमन प्रत्येक वर्ष दिसंबर और जनवरी के आने को लेकर अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी घूमने फिरने के लिए अवकाश पर चले जाते हैं, लेकिन इस बार डॉक्टर और कर्मचारी की प्लानिंग पर ब्रेक लग गया है। अवकाश पर जाने वाले डॉक्टर और कर्मचारी को सूचना मिलने के बाद मायूस हो गए हैं। हालांकि अभी तक सरकारी कर्मचारियों को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है।

    खबरें और भी

    पहले विधानसभा के सत्र के कारण कटी छुट्टी

    ज्ञात हो कि इससे पहले 15 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र चला। इस दौरान सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी थी। इस समय भी योजना बना रहे पदाधिकारी और कर्मचारी को मायूस होना पड़ा। अब स्थापना दिवस पर घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारी की छुट्टी बंद हो गई है।

    ये भी पढ़ें -

    रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डीलर, गरीबों के अनाज की जमकर लूट; अब जाकर हुआ खुलासा

    'देश के सांसद सुरक्षित नहीं', मोदी सरकार से गुस्साए नेताओं का विरोध प्रदर्शन आज, आइएनडीआइए के नेता भी होंगे शामिल