विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MLA Jairam Mahto की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, 14 सितंबर को आएगा धनबाद कोर्ट का आदेश

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:16 PM (IST)

JLKM MLA Jairam Mahto की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है, अदालत ने आदेश के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की है।

JLKM MLA  जयराम महतो। (फाइल फोटो)

JLKM MLA जयराम महतो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई संपन्न हुई।

  2. अदालत ने इस मामले में आदेश के लिए 14 सितंबर तय किया।

  3. बचाव पक्ष ने राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया, कोर्ट ने प्रार्थना खारिज की।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो को गुरुवार से भी धनबाद अदालत से राहत नहीं मिली। गुरुवार को एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में डुमरी विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत की।

बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने दलील देते हुए कहा कि राजनैतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है, जिसका विरोध अपर लोक अभियोजक ने किया।

उभय पक्ष को सुनने के बाद, अदालत ने आदेश के लिए चौदह सितंबर की तारीख निर्धारित की है। हालांकि, इस दौरान अधिवक्ता ने पुनः गिरफ्तारी पर रोक लगाने की प्रार्थना कोर्ट से की, परन्तु कोर्ट ने इससे इनकार किया।

उल्लेखनीय है कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल सहित अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- जो करते हैं भ्रष्टाचार, उनसे लड़ाई होगी आरपार... धनबाद पुलिस एसोसिएशन के वार पर MLA Jairam Mahto का पलटवार

आरोप है कि विधायक ने पुलिस पदाधिकारियों से गलत व्यवहार किया और अपने समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि थाना परिसर में विधायक के समर्थकों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली।

यह भी पढ़ें- बरवाअड्डा थाना प्रभारी-जयराम विवाद में JMM की एंट्री, JLKM को BJP की बी टीम बताकर सुदेश महतो पर कसा तंज