विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो करते हैं भ्रष्टाचार, उनसे लड़ाई होगी आरपार... धनबाद पुलिस एसोसिएशन के वार पर MLA Jairam Mahto का पलटवार

Published: Mon, 31 Aug 2026 08:16 AM (IST)

Jharkhand Politics: विधायक जयराम महतो और धनबाद पुलिस एसोसिएशन के बीच कथित गाली वाले वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है।

डुमरी के विधायक जयराम महतो। (फाइल फोटो)

डुमरी के विधायक जयराम महतो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधायक जयराम महतो और धनबाद पुलिस एसोसिएशन के बीच विवाद गहराया।

  2. महतो ने पुलिस एसोसिएशन के आरोपों पर सोशल मीडिया से पलटवार किया।

  3. भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Police Association गाली के कथित वीडियो को लेकर JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के प्रमुख  डुमरी के MLA Jairam Mahto और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच रविवार को धनबाद जिला पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो से माफी मांगने की मांग की। इस पर जयराम महतो ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पलटवार किया है। 

विवाद की शुरूआत एक वायरल वीडियो से हुआ था। इसमें धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना के प्रभारी रवि कुमार और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच बातचीत हो रही है। इसमें विधायक जयराम महतो थानेदार को गाली देते सुने जा सकते हैं। गाली-गलौज के विवाद के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने प्रेस वार्ता कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की।

रविवार को धनबाद पुलिस एसोसिएशन की प्रेस वार्ता के बाद जयराम महतो ने फेसबुक व एक्स एकाउंट में पोस्ट के माध्यम से पुलिस एसोसिएशन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी ईमानदार हैं, उन्हें उनका नमस्कार है, चाहे वे चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार हों। लेकिन जो भ्रष्टाचार करते हैं, उनसे लड़ाई आर-पार की होगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही।

एक्स एकाउंट पर विधायक जयराम महतो का पोस्ट 

प्रिय एसोसिएशन वालों, पुनः एक बात कहना चाहेंगे-

जो ईमानदार हैं, उनको हमारा नमस्कार है,
चाहे वह चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार है।
लेकिन जो करते भ्रष्टाचार हैं,
उनसे होगी लड़ाई आर पार है..

एसोसिएशन वालों, प्रेस कान्फ्रेंस-कान्फ्रेंस खेल रहे हो आप, चलो ठीक है, पर कम से कम तुम एक ऐसे विधायक के खिलाफ कान्फ्रेंस कर रहे हो, जो विधायकी दांव पर लेकर चलता है, तो कम से कम कान्फ्रेंस में जो पदाधिकारियों को बैठा रहे हो मीडिया के सामने, उनका चरित्र साफ-सुथरा होना चाहिए।

ईमानदार छवि के लोगों को कान्फ्रेंस के लिए बैठाओ, लेकिन तुमने बोकारो जिला में जिन अधिकारियों को कान्फ्रेंस कराया, उनमें से आधे के अकाउंट सीआईडी ने फ्रीज कर दिया है ट्रेजरी घोटाले के मामले में।

एक अधिकारी ने अपने बेटे की शादी में एक महिला की हत्या की है।

एक अधिकारी ने बालीडीह में आदिवासी का जमीन हड़पा है। 

यह भी पढ़ें- बरवाअड्डा थाना प्रभारी-जयराम विवाद में JMM की एंट्री, JLKM को BJP की बी टीम बताकर सुदेश महतो पर कसा तंज

एक अधिकारी ने एक रेलवे के पदाधिकारी की अर्धांगिनी को जबरन अपना बना लिया है। 

एक अधिकारी ने दो किलो मांस के लिए खून-खराबा किया है।

और सबसे खास बात, जमशेदपुर का एक केस आया है प्रकाश में। अगर वो केस सबके सामने आ गया ना तो तुम्हारी पांव तले जमीन खिसक जाएगी, बस इतना जान लो पाक्सो एक्ट नार्को टेस्ट।

यह भी पढ़ें- MLA जयराम महतो पर कसा शिकंजा, थाना प्रभारी के बयान पर बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज

तुम कान्फ्रेंस करो हम डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।
मेरे लाइव आने या प्रेस कान्फ़्रेंस का इंतज़ार कीजिए।

पुनः कर्तव्यनिष्ठ निष्ठावान कर्मचारियों-अधिकारियों को नमस्कार जोहार।

यह भी पढ़ें- 'सरकार बदली तो छोड़ेंगे नहीं', थानेदार से कथित गाली-गलौज पर MLA जयराम महतो पर FIR; ऑडियो वायरल