Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Eletion 2024: झारखंड की इस सीट पर टिकट दावेदारों की लंबी लाइन, झामुमो में बढ़ी उलझन

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 04:26 PM (IST)

    भाजपा ने जहां झारखंड की अधिकांश लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है तो वहीं आइएनडीआइए अभी तक सीटों का बंटवारा तक नहीं कर सका है। इंडी ग ...और पढ़ें

    Lok Sabha Eletion 2024: झारखंड की इस सीट पर टिकट दावेदारों की लंबी लाइन, झामुमो में बढ़ी उलझन
    Lok Sabha Eletion 2024: झारखंड की इस सीट पर टिकट दावेदारों की लंबी लाइन, झामुमो में बढ़ी उलझन

    HighLights

    1. कांग्रेस राज्य के नौ लोकसभा सीटों के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
    2. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने नौ लोकसभा सीटों का दौरा शुरू कर दिया

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भाजपा ने जहां झारखंड की अधिकांश लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, आइएनडीआइए में अभी तक सीटों का बंटवारा तक नहीं कर सका है। इंडी गठबंधन सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में आइएनडीआइए की दिल्ली में बैठक होगी। उस बैठक में सीटों का बंटवारा होगा।

    वैसे यह स्पष्ट है कि गिरिडीह लोकसभा सीट झामुमो के खाते में जाएगी। इसके बावजूद झामुमो ने अभी यह तय नहीं किया है कि गिरिडीह से कौन उसका प्रत्याशी होगा। वहीं, कांग्रेस राज्य के नौ लोकसभा सीटों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इन नौ लोकसभा सीटों का दौरा शुरू कर दिया है।

    सभी नौ जगहों पर वह चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। सात मार्च गुरुवार को वह धनबाद और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव तैयारियों को लेकर संचालन समिति की बैठक करेंगे। इन क्षेत्रों में धनबाद और हजारीबाग के अलावा गोड्डा, सिंहभूम, जमशेदपुर, चतरा, लोहरदगा, खूंटी और चतरा शामिल है।

    इंडी गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ- झामुमो विधायक

    इधर, गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि इंडी गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। दिल्ली की बैठक में सब कुछ तय हो जाएगा।

    खबरें और भी

    सूत्रों के अनुसार, गिरिडीह लोकसभा सीट से झामुमो के कई दावेदार हैं। टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो का नाम अब तक सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो भी रेस में हैं। एक पूर्व सांसद भी झामुमो नेतृत्व के संपर्क में हैं। अंतिम समय में कौन बाजी मार लेगा, यह अभी से कहना मुश्किल होगा।

    ये भी पढ़ें-

    'एक कमल सिंहभूम से भेजूंगी...', BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा का बड़ा बयान; कांग्रेस-JMM को आड़े हाथ लिया

    Spanish Woman Misdeed: ...तो ऐसे हुए बेनकाब, स्पेनिश महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपितों को पकड़ना नहीं था आसान