विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एक कमल सिंहभूम से भेजूंगी...', BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा का बड़ा बयान; कांग्रेस-JMM को आड़े हाथ लिया

Published: Wed, 06 Mar 2024 03:55 PM (IST)

Lok Sabha Election सिंहभूम सीट से भाजपा की प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा ने मंगलवार को चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान में ...और पढ़ें

'एक कमल सिंहभूम से भेजूंगी...', BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा का बड़ा बयान; कांग्रेस-JMM को आड़े हाथ लिया
'एक कमल सिंहभूम से भेजूंगी...', BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा का बड़ा बयान; कांग्रेस-JMM को आड़े हाथ लिया

HighLights

  1. पश्चिमी सिंहभूम में सारी निजी खदानें 2013-14 से बंद- गीता कोड़ा
  2. हम लोगों ने खदान खुलवाने के लिए आंदोलन किया- गीता कोड़ा

जागरण संवाददाता, चाईबासा। सिंहभूम सीट से भाजपा की प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा ने मंगलवार को चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान में सिंहभूम लोकसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से कहा कि 370 में से एक कमल सिंहभूम से भी संसद में जाएगा। गीता कोड़ा एक-एक कार्यकर्ता के साथ खड़ी है। उन्होंने महागठबंधन सरकार को आड़े हाथ लिया।

गीता कोड़ा ने कहा कि महागठबंधन से जनता का ज्यादा फायदा होने वाला नहीं। युवाओं को रोजगार देने का वादा लेकर यह सरकार आयी थी। युवाओं को रोजगार के बजाय आफर लैटर थमा दिया। ऑफर लेटर लेने वालों को आज तक नहीं मिली। युवा आज सड़क पर है। सरकार का स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा जुमला बनकर रह गया। यह जुमले की सरकार है।

महागठबंधन सरकार पर जमकर साधा निशाना

गीता कोड़ा ने आगे कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारी निजी खदानें 2013-14 से बंद हैं। हम लोगों ने खदान खुलवाने के लिए आंदोलन किया, मगर इस सरकार ने खदानें नहीं खोली ताकि बेरोजगार को रोजगार न देना पड़े। ग्रामसभा में पारित एक भी अबुआ आवास जनता को नहीं दिया। आवास के नाम पर केवल गरीबों को लड़ाने का काम किया जा रहा है।

सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जब आवास दे रहे हैं तो यह सरकार उसमें रोड़ा बन रही है। इस रोड़े को हटाना है। यह सरकार भाजपा को आदिवासी विरोधी बताती है, जबकि सच्चाई यह है कि आदिवासी के सम्मान के लिए सबसे ज्यादा काम पीएम मोदी ने किया है।

संसद भवन में बिरसा मुंडा का स्टेच्यू, आदिवासी राष्ट्रपति और आदिवासी मंत्रालय को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। मोदी की गारंटी है आदिवासी का विकास हो, महिला का विकास हो, युवाओं का विकास हो।

इन नेताओं ने भी किया संबोधित

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक शशीभूषण सामद, जेबी तुबिद आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, गणेश महाली, प्रदीप वर्मा, गीता बालमुचू, सतीश पुरी समेत अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-

Spanish Woman Misdeed: ...तो ऐसे हुए बेनकाब, स्पेनिश महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपितों को पकड़ना नहीं था आसान

Lok Sabha Elections: 'पार्टी छोड़कर भागने वालों को...', चंपई के मंत्री ने इशारों-इशारों में दे दिया बड़ा संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।