धनबाद में भी BAT-BMS App के जरिए हैक हो रहे ई-रिक्शा, चलते-चलते थम जाते पहिए; ड्राइवर परेशान
मैथन में बैटरी से चलने वाले टोटो और ऑटो को 'साइबर अटैक' का निशाना बनाया जा रहा है, जिससे चलते-चलते वाहन अचानक बंद हो रहे हैं। ...और पढ़ें
-1783070761070_m.webp)
मैथन स्थिति मेंन गेट में साइबर अटैक के बाद बंद पड़ा टोटो एवं चिंतित चालक पवन कुमार
HighLights
मैथन में टोटो-ऑटो पर 'साइबर अटैक' का मामला।
BMT, BMS ऐप से दूर बैठे वाहन हैक।
चलते-चलते वाहन बंद होने से चालक परेशान।
संवाद सहयोगी, मैथन (धनबाद)। बोकारो और धनबाद के बाद अब मैथन में भी बैट्री से चलने वाले टोटो और ऑटो को 'साइबर अटैक' का निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है।
ऐसी ही एक घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे मैथन मेन गेट के पास हुई। टोटो चालक पवन कुमार अपने वाहन में यात्रियों लेकर मैथन से कुमारधुबी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान मेन गेट स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में उनके टोटो का मॉनिटर अचानक बंद हो गया और गाड़ी वहीं रुक गई। चालक पवन ने बताया कि कल ही मेरे एक दोस्त के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी।

मैथन में करीब आधा दर्जन चालकों ने इस तरह की शिकायत की है कि चलते-चलते टोटो का मॉनिटर अचानक बंद हो जाता है और फिर लाख कोशिश के बाद भी तुरंत चालू नहीं होता है। पवन ने आशंका जताते हुए कहा कि कुछ शरारती युवक एप के माध्यम से इस हरकत को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीएमटी और बीएमएस (बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम) नामक एप्स के जरिए दूर बैठे ही ब्लूटूथ या अन्य वायरलेस माध्यमों से बैट्री चालित ऑटो और टोटो को हैक या बंद कर दिया जा रहा है। इस नए किस्म के साइबर उपद्रव के कारण क्षेत्र के टोटो चालकों में भारी रोष और चिंता का माहौल है।