जामताड़ा में ट्रेन पकड़ने जा रहे चिरेका के रिटायर्ड कर्मी को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर ही मौत
मिहिजाम-चित्तरंजन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चिरेका के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिनेश सिंह की पिकअप वैन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई ...और पढ़ें

रिटायर्ड कर्मी को पिकअप वैन ने रौंदा ( सांकेतिक तस्वीर )
HighLights
मिहिजाम में सेवानिवृत्त कर्मचारी दिनेश सिंह की मौत।
ट्रेन पकड़ने जाते समय पिकअप वैन ने मारी टक्कर।
पुलिस ने फरार वाहन को बरामद किया, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, मिहिजाम (जामताड़ा)। शुक्रवार की तड़के सुबह मिहिजाम–चित्तरंजन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब 4:30 बजे चित्तरंजन स्टेशन रोड स्थित इंदिरा चौक के समीप ट्रेन पकड़ने जा रहे चिरेका के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिनेश सिंह की तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक दिनेश सिंह चित्तरंजन के फतेहपुर स्थित रोड संख्या-48 के निवासी बताए जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन झारखंड की ओर से सब्जियां लेकर पश्चिम बंगाल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिहिजाम थाना के सहायक अवर निरीक्षक सोने लाल किस्कू ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार पिकअप वाहन को बंगाल झारखंड बॉर्डर चेकपोस्ट के पास से बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जब्त पिकअप वाहन का पंजीकरण संख्या डब्लू बी 37 ई 7106 है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- VIP कल्चर ने ली जान: जामताड़ा में मंत्री के स्वागत में जुटा रहा अस्पताल प्रबंधन, सर्पदंश से मरीज की मौत