'स्कूल और जेल की दोस्ती कभी नहीं छूटती', प्रिंस खान और ढुलू महतो को लेकर अरूप चटर्जी का बड़ा दावा
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुलू महतो के बीच गहरी सांठगांठ का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

सांसद ढुलू महतो, बदमाश प्रिंस खान और विधायक अरूप चटर्जी। (फाइल फोटो)
HighLights
विधायक अरूप चटर्जी ने प्रिंस खान-ढुलू महतो सांठगांठ का आरोप लगाया।
प्रिंस खान से धमकी मिलने पर विधायक ने FIR दर्ज कराई।
मामले को विधानसभा में उठाएंगे, धनबाद बचाने की लड़ाई लड़ेंगे।
जागरण संवाददाता, धनबाद। प्रिंस खान और सांसद ढुलू महतो के बीच गहरी सांठ-गांठ है। इन दोनों की अटूट दोस्ती है। स्कूल और जेल की दोस्ती कभी नहीं छुटती है। सांसद ढुलू महतो बेनकाब हो चुके हैं। अब वे किसी चीज का भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए वे बस गालियां देने और धमकियां दिलाने का काम कर रहे हैं। यह बातें निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को धनबाद परिसदन में कहीं।
गैंगस्टर प्रिंस खान से मिली धमकी के बाद विधायक चटर्जी ने निरसा थाना में प्रिंस खान और सांसद ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी कराई और बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जब भी किसी ने सांसद के खिलाफ आवाज उठाई उसे प्रिंस खान की धमकी मिली है। इसका उदाहरण भाजपा नेता कृष्णा अग्रवाल, झरिया विधायक रागिनी सिंह, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय हैं। ढुलू महतो जब भी किसी समस्या में फंसते हैं तो प्रिंस खान को आगे कर देते हैं।
अरूप चटर्जी ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे पहली धमकी मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, डीजीपी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गृह सचिव को मौखिक रूप से दी। रात 10 बजे वे निरसा पहुंचे और शनिवार को प्राथमिकी कराई है। अरूप चटर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि उनके नेता और हमारे प्रभु को परेशान मत कीजिए। ये दोनों एक दूसरे को मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- धनबाद में चल रहा धमकी का खेल, बदमाश प्रिंस खान ने पहले एसएसपी, फिर विधायक और अब सांसद को...
अरूप ने कहा कि ढुलू महतो ने दावा किया है कि उन्हें भी प्रिंस खान ने एक जुलाई को धमकी दी है, लेकिन इस मामले को लेकर उन्होंने एफआईआर तक नहीं कराई। यह साबित करता है कि वे अपने-आप को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार की रात तक कहीं कुछ नहीं था, लेकिन शनिवार को अचानक धमकी की बात आ रही है।
खबरें और भी
सांसद अशिक्षित, इंटरनेशनल स्तर के क्रिमिनल
अरूप चटर्जी ने कहा कि सांसद ढुलू महतो एक अशिक्षित आदमी हैं। वे एक इंटरनेशनल स्तर के क्रिमिनल भी हैं। सांसद होते हुए उन्हें तो संसद में सीबीआई या एनआईए जांच की मांग करनी चाहिए थी। प्रिंस खान पाकिस्तान में छुपा हुआ है। यह राज्य का मामला नहीं बल्कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है। सरकार पर दबाव बनाकर प्रिंस खान का पासपोर्ट रद्द कराना चाहिए।
पुलिस को धन्यवाद, ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाएंगे मामला
चटर्जी ने यह भी कहा कि धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान का मकान ध्वस्त करने का काम किया है। इसके लिए धनबाद पुलिस धन्यवाद की पात्र है। भविष्य में प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की जरूरत है। जो संरक्षक हैं नकाबपोश हैं। उन्हें ध्वस्त करें। अच्छे अच्छे लोग धनबाद छोड़ कर चले गए। सरकार एनआईए और सीबीआई जांच कराए। सीएमडी भी कोयला चोरी को लेकर गृह मंत्री से मिले। धनबाद को बचाने के लिए बीसीसीएल को बचाना है और कोयला चोरी।
यह भी पढ़ें- BJP MP ढुलू महतो के खिलाफ निरसा थाना पहुंचे CPIML MLA अरूप चटर्जी, प्रिंस खान से धमकी दिलाने का लगाया आरोप
सांसद और प्रिंस खान के मामले को वे विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाएंगे। इसके अलावा धनबाद को बचाने के लिए बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। गैर राजनीतिक तरीके से यह लड़ाई लड़ी जाएगी। कुछ राजनीतिक लीडर्स और अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। धनबाद बचाने के लिए कोयला लूट के खिलाफ बीसीसीएल के बंद होने का खतरा है। डाक्टरों और व्यापारियों को भी धमकी मिली। सारी घटना का तार जोड़ें तो ढुलू और प्रिंस खान एक साथ हैं।