RAC यात्रियों के लिए बड़ी राहत, AC कोच में आधी सीट पर भी मिलेगा पूरा बेड रोल; रेलवे बोर्ड का सख्त आदेश
Indian Railway Latest Update: एसी कोच में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पूरा बेड रोल किट मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने दिसंबर 2023 के आदेश क ...और पढ़ें

AC कोच में आरएसी यात्रियों को मिलेगा पूरा बेड रोल। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
आरएसी टिकट पर मिलेगा पूरा बेड रोल किट।
रेलवे बोर्ड ने जारी किए सख्त निर्देश, शिकायतें मिली थीं।
सभी जोनल रेलवे को नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Railway Board Order एसी कोच में यात्रा करने वाले आरएसी (Reservation Against Cancellation - रद्दीकरण के विरुद्ध आरक्षण) टिकट वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूरे पैसे चुका कर आधी सीट मिलने पर भी उन्हें बेड रोल पूरा मिलेगा।
RAC यात्रियों को बेड रोल देने को लेकर रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को एक बार फिर सख्त निर्देश जारी किया है। सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया कि एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी टिकट धारक यात्री को कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह पूरा बेड रोल किट दिया जाए।
रेलवे बोर्ड ने दिसंबर 2023 में ही आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बेड रोल सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद भी आरएसी के यात्रियों को बेड रोल न देने या पूरी किट देने से इन्कार करने से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं।
यह भी पढ़ें- सावन में देवघर जाने वालों के लिए राहत की खबर, चोपन-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव
इसके मद्देनजर सभी जोन के महाप्रबंधकों को पत्र भेज कर नियमों का सख्ती से पालन करने सुनिश्चित कराने को कहा है। मालूम हो कि एसी कोच में RAC सीट साइड वाली होती है। एक सीट पर दो यात्री होते हैं। ऐसे में एक बेड रोल देने पर यात्रियों को परेशानी होती है।