Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Results: धनबाद के शुभम ने निभाया मां से किया वादा, 5 साल बाद IAS बनकर ही लौटे गांव

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 12:03 PM (IST)

    शुभम ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस बनने का अपना सपना पूरा किया। पांच साल बाद घर लौटे शुभम ने अपनी मां मंजू देवी से किया वादा निभाया। ...और पढ़ें

    IAS शुभम कुमार। फोटो जागरण

    IAS शुभम कुमार। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बाघमारा/बरोरा। बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा जमुआटाड़ की तंग गलियों से निकलकर शुभम ने अपनी मेधा के दम पर यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। शुभम पिछले पांच सालों से किसी भी त्योहार पर अपने घर नहीं आए थे। उनका सपना था कि वे आईएएस बनने के बाद ही घर लौटेंगे।

    मां की आंखों में खुशी के आंसू

    शुभम की सफलता की खबर मिलते ही उनकी मां मंजू देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि इस बार होली पर जब उन्होंने बेटे को घर आने के लिए कहा, तो शुभम ने वादा किया था कि वह आईएएस बनकर ही आएगा और एक महीना मां के पास रहकर ट्रेनिंग पर जाएगा।

    आज जब परिणाम घोषित हुआ, तब उनके माता-पिता देवघर स्थित बाबा मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। बेटे की सफलता ने उनकी भक्ति और प्रतीक्षा को सार्थक कर दिया।

    शिक्षा और संघर्ष का सफर

    शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कर्नल पब्लिक स्कूल मंद्रा से प्राप्त की। इसके बाद डिनोब्ली चंद्रपुरा से दसवीं और डीपीएस बोकारो से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से बीटेक किया और फिर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। शुभम की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

    सफलता की सूचना मिलते ही देर रात ग्रामीण शुभम के घर पहुंचने लगे और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पुलिस जन सहयोग समिति के कोषाध्यक्ष चंदन मिश्र, अमित कुमार, गौरव कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने इसे बाघमारा के लिए गौरव का क्षण बताया है।

    यह भी पढ़ें- सेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन से 2 प्रतिशत की कटौती 1 अप्रैल से हो जायेगी बंद

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की फरवरी महीने की राशि जारी, 3.7 लाख महिलाओं को मिले 96.79 करोड़ रुपये

    खबरें और भी