Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन से 2 प्रतिशत की कटौती 1 अप्रैल से हो जायेगी बंद

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 10:16 AM (IST)

    सेल प्रबंधन ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से कर्मचारियों के वेतन से सेल एम्प्लॉइज सुपरएनुएशन बेनिफिट फंड (SESBF) के लिए होने वाली 2% कटौती बंद हो जा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 1 अप्रैल 2026 से 2% वेतन कटौती बंद होगी।

    2. नई सेल पेंशन योजना (SPS) के कारण यह निर्णय।

    3. कर्मचारी NPS टियर-1 में स्वेच्छा से योगदान कर सकते हैं।

    संवाद सूत्र, गुवा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन ने कर्मचारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कर्मचारियों के वेतन से सेल एम्प्लॉइज सुपरएनुएशन बेनिफिट फंड (SESBF) के लिए की जा रही 2 प्रतिशत कटौती को 1 अप्रैल 2026 से बंद कर दिया जाएगा।

    यह निर्णय सेल में नई सेल पेंशन योजना (एसपीएस) लागू होने के बाद लिया गया है। अब तक सेल के सभी कर्मचारी अपने मूल वेतन (बेसिक) और महंगाई भत्ते (डीए) का दो प्रतिशत हिस्सा एसईएसबीएफ फंड में योगदान के रूप में देते थे, जिसका संचालन एसईएसबीएफ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

    वहीं, सेल पेंशन योजना के तहत कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में योगदान किया जा रहा है। दोनों योजनाओं का उद्देश्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी कारण एसईएसबीएफ में की जा रही कटौती को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

    हालांकि कर्मचारियों को स्वेच्छा से अपने एनपीएस टियर-1 खाते में बेसिक और डीए का दो प्रतिशत अतिरिक्त योगदान करने का विकल्प दिया गया है। इसके लिए कर्मचारियों को जारी लिंक पर जाकर 21 दिनों के भीतर अपना विकल्प दर्ज करना होगा।

    खबरें और भी

    यदि कोई कर्मचारी विकल्प नहीं चुनता है तो उसका योगदान शून्य माना जाएगा। यह परिपत्र महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बिक्रम उप्पल के हस्ताक्षर से 5 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Chatra Road Accident: एक बाइक से जा रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    यह भी पढ़ें- बेटे ने पिकनिक जाने की जिद की तो पिता ने गला घोंटा, फिर सामाजिक बहिष्कार के डर से किया सुसाइड