Suvendu Adhikari के पीए की हत्या के तार धनबाद से जुड़े, फर्जी नंबर प्लेट का हुआ खुलासा
Suvendu Adhikari PA Murder Probe: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच धनबाद तक पहुंच गई है। हत्या म ...और पढ़ें

छह मई को बंगाल के उत्तर 24 परगना में हुई थी हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच धनबाद पहुंची।
सेल कर्मी विभाष कुमार भट्टाचार्य से हुई पूछताछ।
अपराधियों ने फर्जी नंबर प्लेट का किया था इस्तेमाल।
संवाद सहयोगी, जागरण, चासनाला (धनबाद)। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता (अब मुख्यमंत्री) सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब धनबाद तक पहुंच गई है। हत्या में प्रयुक्त बाइक के नंबर के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने पाथरडीह थाना क्षेत्र में दबिश देकर SAIL कर्मी विभाष कुमार भट्टाचार्य से पूछताछ की।
बाइक नंबर से खुला जांच का सुराग
जानकारी के अनुसार हत्या में इस्तेमाल बाइक का नंबर सेल के चासनाला में कार्यरत विभाष कुमार भट्टाचार्य की बाइक के नाम पर दर्ज है। विभाष पहले पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में कार्यरत थे और कुछ वर्ष पहले उनका तबादला चासनाला किया गया था।
देर रात थाना बुलाकर हुई पूछताछ
शुक्रवार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस ने विभाष को पाथरडीह थाना में बुलाकर बाइक नंबर और अन्य पहलुओं पर घंटों पूछताछ की। पुलिस ने उनके चासनाला स्थित आवास पहुंचकर संबंधित बाइक का सत्यापन भी किया।
सीसीटीवी जांच में सामने आई सच्चाई
पूछताछ के दौरान विभाष ने बताया कि संबंधित बाइक उनके घर पर ही मौजूद है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय वह कार्यालय में मौजूद थे। कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से इसकी पुष्टि हुई।
खबरें और भी
अपराधियों ने इस्तेमाल की थी फर्जी नंबर प्लेट
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या में शामिल अपराधियों ने दूसरी बाइक पर विभाष की बाइक का नंबर इस्तेमाल किया था। जांच में दोनों बाइकों के मॉडल और रंग में भी अंतर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने विभाष को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया।
एसआईटी कर रही जांच
गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ की छह मई की रात पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को मिले नए सीएमडी, हेमंत शरद पांडे ने संभाला पदभार
दो बाइक पर सवार बदमाशों ने कार के पास पहुंचकर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग की थी, जिसमें चालक भी घायल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।