Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज से कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल के लिए आंदोलन शुरू, काला बिल्‍ला लगाकर कर्मचारी कर रहे विरोध प्रदर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 12:56 PM (IST)

    कोल इंडिया व सिंग्रेनीज कंपनी में कार्यरत कोयला मजदूरों ने आज से तीन दिवसीय हड़ताल के लिए आंदोलन करना शुरू कर दिया है। बीसीसीएल कोयला भवन मुख्यालय सहि ...और पढ़ें

    आज से कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू।
    आज से कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय के प्रति कोल इंडिया प्रबंधन एवं कोल मंत्रालय के नकारात्मक रवैया अपनाए जाने के विरोध में मंगलवार से आंदोलन की शुरुआत के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीसीसीएल में किया गया। सोमवार को कोलियरी कार्यालय पर श्रमिकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

    बारिश के बावजूद हड़ताल के लिए जुटे कर्मचारी

    बीसीसीएल कोयला भवन मुख्यालय सहित हर एरिया में बारिश के बावजूद श्रमिकों का जुटान हुआ। चांच विक्टोरिया एरिया बारह में संयुक्त मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभा की।

    सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, एक्टू के वरीय नेता मनोरंजन मल्लिक, जनता मजदूर संघ के सुभाष सिंह ने किया।

    अंबष्ठ ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन जानकर कोयला वेतन समझौता को विवाद में डाल रही है। समय आ गया है कि कोयला श्रमिक एकजुटहोकर तीन दिवसीय हड़ताल को सफल करें।

    12 से 14 अक्टूबर की हड़ताल को सफल करना है। सरकार की जो मजदूर विरोधी नीति है उसके लिए हड़ताल जरूरी है। वेतन कोई रोक नहीं सकता है। वह हमारा हक है और हम उसे लेकर रहेंगे।

    मजदूर संघ ने की मामले की जांच की मांग

    जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सुभाष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को बरबाद करने पर पड़ी है। पूरी तरह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। पूरे मामले की अगर जांच हो जाए तो कई अधिकारी फंस जाएंगे। कोयला वेतन समझौता 11 हम लेकर रहेंगे। कोल इंडिया प्रबंधन इस पर जल्द निर्णय लें।

    यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में तीन दिनी हड़ताल का खदानों पर पड़ेगा चार दिन असर, लाखों टन कोयले का उत्‍पादन होगा प्रभावित

    तीन दिवसीय हड़ताल की हुई थी घोषणा

    मालूम हो कि पूर्व घोषित कार्यक्रम में 05 से 07 अक्टूबर हड़ताल के लिए निर्धारित था, लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा कुछ समय मांगने के आग्रह पर श्रमिक संगठनों द्वारा 12 से 14 अक्टूबर को पूरे कोल इंडिया एवं सिंग्रेनीज में तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई।

    संयुक्त मोर्चा के बब्लू दास, कलाम अंसारी, शंकर कोयरी, नोगेन महतो, दयामय उपाध्यय सहित इंटक, बीएमएस, एचएमएस, सीटू व एटक के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    यह भी पढ़ें: कब मिलेगा कोल इंडिया के कर्मचारियों को तनख्‍वाह? कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर आज स्पष्ट हो सकती है स्थिति

    खबरें और भी