Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में भीषण सड़क हादसा: 3 वाहनों की टक्कर में 2 की मौत, हाईवे पर अफरा-तफरी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:57 PM (IST)

    झारखंड के तोपचांची में बांका पुल के पास बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर में पश्चिम बंगाल के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर हुई।

    2. चालक और खलासी समेत दो लोगों की मौके पर मौत।

    3. यातायात बाधित, पुलिस ने क्रेन से हटवाए वाहन।

    संवाद सहयोगी, तोपचांची। झारखंड के तोपचांची थाना क्षेत्र के साहुबहियार स्थित बांका पुल के पास बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर में पश्चिम बंगाल निवासी आईसर ट्रक चालक मो. इस्लाम शाहजी एवं खलासी पिंटू दास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही तोपचांची थाना की पुलिस एवं नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया।

    लोहा लदे ट्रक से टक्कर

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारापीठ से रामगढ़ की ओर जा रही एक अल्टो कार की आगे चल रहे लोहा लदे ट्रक से हल्की टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन सड़क पर धीमी गति से खड़े हो गए।

    इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे आईसर ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और दुर्घटनाग्रस्त खड़े लोहा लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि आईसर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी ट्रक के केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

    खबरें और भी

    क्रेन से हटाया गया वाहन 

    हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नेशनल हाईवे प्रबंधन की टीम तथा क्रेन के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मो. इस्लाम शाहजी और पिंटू दास के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- धनबाद के BCCL अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी बनाने की मांग, सांसद ढुलू महतो ने संसद में उठाई आवाज

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग के सरकारी स्कूलों में वज्रपात का खतरा, बिना तड़ित चालक के चल रहीं क्लासेस