Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: क्या मंईयां सम्मान योजना से बिगड़ा झारखंड का बजट, राज्य मंत्री के बयान से गरमाई सियासत

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 03:14 PM (IST)

    ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान धनबाद दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना को लेकर उन पर निशाना साधा है। राज ...और पढ़ें

    धनबाद पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान
    धनबाद पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान

    HighLights

    1. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री कमलेश पासवान धनबाद पहुंचे
    2. मंईयां सम्मान योजना से बिगड़ा झारखंड का बजट- राज्य मंत्री कमलेश पासवान

    जागरण संवाददाता, धनबाद। चुनाव को देखते हुए झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लागू किया गया और अब सरकार का बजट गड़बड़ा गया है। महिलाओं को सम्मान राशि भुगतान से पहले विभिन्न कारण बताए जा रहे हैं। इस योजना का असर पंचायती राज व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। यह बातें भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कही।

    झारखंड सरकार लगा रही योजना में बंदिशें

    ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धनबाद पहुंचे हैं। धनबाद परिसदन में उन्होंने कहा कि योजना जनता के हित के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन अब मंइयां सम्मान का लाभ देने को लेकर राज्य सरकार बंदिशें लगा रही है।

    तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य

    पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश भर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। इसी के तहत सभी प्रदेशों में काम चल रहा है। इससे 15 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

    UP-बिहार में हुआ बेहतर कार्य

    असम, बंगाल, ओडिशा व झारखंड राज्यों में ग्रामीण विकास एक चुनौती है। इन राज्यों के गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए काम हो रहा है। इस विकास का उदाहरण उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य हैं। यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधारने को लेकर बेहतर कार्य हुआ।

    खबरें और भी

    क्या है मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana)

    • झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।
    • इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
    • झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले इस योजनाओं के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी।
    • हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं के खाते में इस योजना के 2,500 रुपये ट्रांसफर किए हैं।
    • सीएम द्वारा रुपये ट्रांसफर करने के बाद कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिला।
    • दरअसल, मंईयां सम्मान योजना के आवेदनों में गड़बड़ी की वजह से कई महिलाओं के खाते में रुपये नहीं आए।
    • मंईयां सम्मान योजना क वेबसाइट ठप होने की वजह से महिलाएं इसमें सुधार भी नहीं करा पा रही हैं।
    • अब मंईया सम्मान योजना की वेबसाइट एक बार फिर से काम करने लगी है।
    • वेबसाइट के दोबारा चालू होने के बाद लंबित आवेदनों के समाधान शुरू हो गए हैं।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, 21 दिनों बाद मिली खुशखबरी; CO-BDO ने भी दी हरी झंडी

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब आ गई ये बड़ी समस्या; CO से लेकर BDO तक परेशान