यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections: BJP से किसे मिलेगा मौका? झारखंड की इस सीट पर हलचल तेज, कोई दिल्ली तो कुछ इलाके में बहा रहे पसीना
Lok Sabha Elections धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी चौथी बार विश्वास जताएगी या नहीं इससे बिना प्रभावित हुए सांसद पीएन सिंह धनबाद में पसीना बहा रहे हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- बाघमारा विधायक ढुलू महतो धनबाद से बाहर
- सांसद पीएन सिंह धनबाद में पसीना बहा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी चौथी बार विश्वास जताएगी या नहीं, इससे बिना प्रभावित हुए सांसद पीएन सिंह धनबाद में पसीना बहा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर टिकट के अन्य दावेदार धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समेत भाजपा के अन्य कई नेता दिल्ली में पसीना बहा रहे हैं।
बाघमारा के विधायक ढुलू महतो भी धनबाद से बाहर हैं। हालांकि, वह दिल्ली नहीं गए हैं। रागिनी सिंह पटना होते हुए मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंची हैं। दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रीय नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुट गए हैं। सांसद पीएन सिंह मंगलवार को दिन में बीएसएस महिला कालेज की शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए। वहीं, रात में कई विवाह समारोहों में शामिल हुए।
विदित हो कि भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि गिरिडीह सीट सहयोगी पार्टी आजसू को दे दी है। अब सिर्फ धनबाद और चतरा लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी बुधवार की रात या आठ मार्च को कर सकती है। टिकट के दावेदारों की धड़कन बढ़ गई है।
धनबाद का चतरा कनेक्शन
खबरें और भी