बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को बताया फेल, कहा- भाजपा ही कुशासन से मुक्ति दिला सकती है
दुमका के जामा प्रखंड में भाजपा नेता Babulal Marandi और शत्रुघ्न महतो का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को जनता की अपेक्षाओं ...और पढ़ें

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ। फोटो जागरण
HighLights
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को विफल बताया।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने को कहा।
युवाओं को झारखंड विकास में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर।
संवाद सूत्र, चिकनियां (दुमका)। दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी चौक पर बुधवार को भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी एवं बाघमारा के विधायक शत्रुध्न महतो का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोनों नेता बुधवार को बासुकीनाथ में आयोजित VB-RAM_G सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता रामकृष्ण हेंब्रम की अगुवाई में इनका स्वागत किया गया।
राज्य सरकार पर हमला, केंद्र की प्रशंसा
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें। कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और समर्पण की विचारधारा पर काम करती है।
पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत करें: बालूलाल
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र के असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जब तक युवा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे, तब तक झारखंड का समुचित विकास संभव नहीं है।
विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और भाजपा ही राज्य को भ्रष्टाचार, अराजकता और कुशासन से मुक्ति दिला सकती है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष दुर्योधन राय, हराधन मरीक, विरेंद्र साव, दीपक राय, इस्लाम टुडू, राजू मरांडी, डेविड मरांडी, परिमल सोरेन, लुईस टुडू, बाबूसल टुडू, गफ्फार खान, देवेंद्र मांझी , राजेश कुमार,सरोज यादव, खीरू सिंह, शंभू मिर्धा समेत कई मौजूद थे।