अब मिनटों में पहुंचेंगे बासुकीनाथ से बाबाधाम: 4 अगस्त से शुरू होगी हवाई सेवा, किराये की लिस्ट जारी
श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा आकाशीय दर्शन और दोनों धामों के बीच यात ...और पढ़ें
-1785654114315_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
श्रावणी मेले के लिए 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू।
देवघर और बासुकीनाथ के बीच हवाई यात्रा व दर्शन।
विभिन्न हवाई सेवाओं के लिए किराया सूची जारी की गई।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। श्रावणी मेले में देवघर और बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को इस वर्ष फोरलेन के बाद हवाई सेवा की भी सुविधा मिलेगी। झारखंड सरकार चार अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के लिए हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने जा रही है।
इस सेवा के तहत श्रद्धालु दोनों धाम का आकाशीय दर्शन करने के साथ-साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर यात्रा का भी लाभ उठा सकेंगे। यह सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के नागर विमानन प्रभाग की ओर से झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से संचालित की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुमका जिले के बासुकीनाथ हेलीपैड को बेस हेलीपैड के रूप में विकसित किया गया है। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक सुविधा पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
सेवा के तहत देवघर और बासुकीनाथ के आकाशीय परिदर्शन के लिए सात से 10 मिनट की उड़ान का किराया 2,850 रुपये निर्धारित किया गया है। देवघर से त्रिकुट के आकाशीय परिदर्शन (10 से 15 मिनट) के लिए 3,750 रुपये तथा देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलिकॉप्टर सेवा का किराया 4,500 रुपये तय किया गया है।
खबरें और भी
श्रद्धालु हेलिकाप्टर सेवा की बुकिंग और विस्तृत जानकारी के लिए झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मात्र 2850 रुपये में आसमान से कीजिए बाबाधाम के दर्शन, हेमंत सरकार 4 अगस्त से शुरू कर रही हेलीकॉप्टर सेवा