Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसा, 2 महिला समेत तीन लोगों की मौत

    By Anoop ShrivastavEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:40 PM (IST)

    दुमका जिले में मंगलवार देर शाम रानीश्वर, जामा और शिकारीपाड़ा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें देवश्री, बज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. दुमका में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए।

    2. इन हादसों में दो महिला समेत तीन की मौत।

    3. रानीश्वर, जामा, शिकारीपाड़ा में दुर्घटनाएं हुईं।

    जागरण संवाददाता, दुमका। जिले में मंगलवार की देर शाम रानीश्वर, जामा और शिकारीपाड़ा में हुए सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन की मौत हो गई।

    रानीश्वर में 40 साल की देवश्री, जामा में जरमुंडी निवासी बजरंग गुप्ता व शिकारीपाड़ा में होपनी मुर्मू की जान चली गई। केवल होपनी का शव का दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि देवश्री का सिउड़ी व बजरंगी का देवघर में पोस्टमार्टम हुआ है।

    रानीश्वर में मंगलवार की देर शाम एकतल्ला मोड़ के पास पिकअप वैन की टक्कर से टोटो सवार 40 वर्षीय देवश्री गंभीर रूप से घायल हो गई। वह टोटो से दो पुत्रियों के साथ सिउड़ी स्थित उखड़ा बाजार से अपने मायके रानीश्वर के रंगालिया आ रही थी।

    मोड़ के पास विपरीत दिशा रानीश्वर से जा रहे पिकअप वैन ने टोटो में टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से टोटो रोड किनारे पलट गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके घरवाले उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

    थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि सिउड़ी अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ है। मृतका रंगालिया गांव के मिलन दास के पत्नी थी। वह उखड़ा बाजार से दो पुत्री के साथ मायके से आ रही थी।

    इधर, शिकारीपाड़ा में देर शाम को शिकारीपाड़ा के अंबाजोड़ा में सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने 65 साल की होपनी मुर्मू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

    खबरें और भी

    गड्ढे में गिरने से बाइक चालक की मौत

    जामा थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के समीप मंगलवार देर शाम को सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के असंतुलित होकर गिर जाने से दो युवक घायल हो गए।

    सूचना मिलते ही जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची घायल जरमुंडी निवासी 38 साल के बजरंग कुमार गुप्ता और 35 साल का कुणाल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

    चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घरवालों ने दोनों को देवघर के कुंडा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा नाजुक होने पर चिकित्सक ने बजरंगी को यहां से भी रेफर कर दिया। स्वजन उसे दुर्गापुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- गोड्डा में रास्ते के कीचड़ में ईंट रखने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 1 युवक का हाथ टूटा, 6 घायल

    यह भी पढ़ें- जामाताड़ा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी पहन लोगों को करता था वसूली; कट्टा-कारतूस समेत कई सामान जब्त