Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी पहन लोगों को करता था वसूली; कट्टा-कारतूस समेत कई सामान जब्त

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 03:33 PM (IST)

    मिहिजाम पुलिस ने जैप-5 का फर्जी जवान बनकर लोगों को धमकाने और वसूली करने वाले अनुप कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, वॉकी-टॉकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्जी जैप-5 जवान अनुप कुमार मिहिजाम में गिरफ्तार हुआ।

    2. देशी कट्टा, कारतूस, वॉकी-टॉकी और फर्जी आईडी बरामद की गई।

    3. आरोपी लोगों को धमकाकर अवैध वसूली करता था, पुलिस ने पकड़ा।

    संवाद सहयोगी, जामताड़ा। मिहिजाम थाना पुलिस ने पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने, वसूली करने और खुद को जैप-5 का जवान बताने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी, दो चाकू, तीन स्मार्टफोन तथा जैप-5 का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार की शाम वारंटियों व फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गुप्त सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति कानगोई-डोमदाहा रोड पर घूमकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कानगोई पत्थर डंप के पास एक व्यक्ति पुलिस का बूट और पैंट पहनकर सादा गंजी में बैठा शराब पीता मिला।

    पूछताछ में उसने अपना नाम अनुप कुमार (34), पिता कृष्णा वर्मा, निवासी कानगोई, थाना मिहिजाम बताया और खुद को जैप-5, देवघर का जवान बताया। उसने जैप-5 का पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन उसमें दर्ज जन्म तिथि और नियुक्ति तिथि में गड़बड़ी मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ।

    कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने फर्जी पहचान पत्र बनवा रखा है और धनबाद से पुलिस की वर्दी खरीदकर पहनता था। वह वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करता था। पुलिस के अनुसार वह युवतियों पर भी पुलिसकर्मी होने का प्रभाव जमाने की कोशिश करता था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी (एक चार्जर सहित), दो चाकू, तीन स्मार्टफोन और जैप-5 का फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ। इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    बरामद सामान

    • एक देसी कट्टा
    • पांच जिंदा कारतूस
    • दो वॉकी-टॉकी (एक चार्जर सहित)
    • दो चाकू
    • तीन स्मार्टफोन
    • जैप-5 का फर्जी पहचान पत्र

    अपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चित्तरंजन थाना कांड संख्या 13/2014 में धारा 498ए, 323, 406, 506 आईपीसी एवं 1/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- बंगाल-झारखंड सीमा पर सुरक्षा अलर्ट: वीरभूम में भारी मात्रा में मिला बारूद, 14,400 जिलेटिन स्टिक-डेटोनेटर जब्त

    यह भी पढ़ें- सिमडेगा में खाना बनाने के विवाद में बेटे ने पिता को डंडे से पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार