Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राशन की दुकानों में 10 रुपये में मिलेगी साड़ी, नमक और 2 किलो दाल फ्री; दुमका DSO ने डीलरों को दिए निर्देश 

    Updated: Sun, 17 May 2026 03:13 AM (IST)

    डीएसओ डॉ. राजशेखर प्रसाद ने जरमुंडी के एफसीआई गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण, साफ-सफाई व अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव के निर्देश दिए। ...और पढ़ें

    फ्री में दाल-नमक का वितरण। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    फ्री में दाल-नमक का वितरण। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. गोदाम में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों के निर्देश।

    2. अनाज के सही भंडारण, नमी से बचाव पर जोर।

    3. डीलरों को मुफ्त चना दाल, 10 रुपये में धोती-साड़ी।

    संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। झारखंड के दुमका जिले के डीएसओ डॉ. राजशेखर प्रसाद ने जरमुंडी प्रखंड स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड धारकों को फ्री में चना दाल और नमक बांटने के अलावा 10 रुपये में साड़ी देने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गोदाम में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र रखने के अलावा अनाज के सही ढंग से भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने गोदाम प्रबंधक रोबिन माल्टो को सख्त निर्देश दिया और कहा कि आने वाले बरसात के समय को देखते हुए अनाज को नमी से बचाने के लिए प्लास्टिक के ऊपर रखने एवं अनाज के ऊपर से पुनः प्लास्टिक से ढकने को लेकर निर्देश दिया।

    इन्वेंट्री दीवार में लिखने का निर्देश 

    इस दौरान उन्होंने अप टू डेट पंजी का संधारण, सीसी कैमरा चालू मोड में रखने की बात कही। गोदाम में चावल व गेहूं सहित अन्य सामग्री को अलग-अलग रखने एवं किस मद का अनाज कहां व कितनी मात्रा में है? इसका जिक्र बोर्ड अथवा दीवाल पर अंकित करने की बात कही।

    गोदाम में अनाज में नमी नहीं आए एवं अगर कहीं कोई लीकेज है तो उसकी तुरंत मरम्मत कराने की बात कही। गोदाम में रोशनी, हवा, बिजली की समुचित व्यवस्था, एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था करने की बात कही। कार्य में शिथिलता बरतने पर गोदाम प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

    खबरें और भी

    10 रुपये में धोती, फ्री में दाल 

    इसके पूर्व डीएसओ ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की एवं बताया कि अगस्त-सितंबर-2025 के पूर्व का बकाया चना दाल प्रति कार्डधारी लाभुक को दो किलो चना दाल निःशुल्क दिया जाएगा।

    सरकार की योजना चना दाल और नमक डीलरों के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्री में वितरित करना है। इसमें डीलरों के द्वारा किसी भी प्रकार की राशि नहीं लेनी है, इसके अलावा 10 रुपए में धोती एवं साड़ी वितरित करने की बात कही।

    कहा कि किसी भी सूरत में लाभुकों को दो किलो से कम चना दाल नहीं दें और धोती अथवा साड़ी के लिए 10 रुपए से अतिरिक्त राशि लेने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    बताया कि उन्हें चना दाल वितरण अथवा धोती साड़ी वितरण में डीलरों के द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने की शिकायत मिली तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एमओ, गोदाम प्रबंधक प्रखंड क्षेत्र के डीलर एवं अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- PM KUSUM Yojana: मात्र 3% पैसा जमा कर पाएं 3.5 लाख तक का लाभ, बिना बिजली के होगी सिंचाई

    यह भी पढ़ें- JPSC की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची के 64 केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम