JPSC की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची के 64 केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा-2025 आज रांची के 64 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। 45 पदों के लिए होने वाली इस दो ...और पढ़ें

जेपीएससी की परीक्षा आज। फाइल फोटो
HighLights
JPSC सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज रांची में आयोजित।
रांची के 64 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
45 पदों के लिए दो पालियों में होगी ओएमआर आधारित परीक्षा।
राज्य ब्यूराे, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की झारखंड सिविल सेवा (बैकलाग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को रांची में बनाए गए 64 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आयोग ने इस परीक्षा (JPSC Backlog 2025 Exam) को शांतिपूर्ण एवं कदाचाररहित संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन पहले पत्र की परीक्षा होगी।
इसी तरह, द्वितीय पाली में अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक सामान्य अध्ययन दूसरे पत्र की परीक्षा होगी। यह परीक्षा भी ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं मे 45 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें कार्मिक विभाग के अधीन उप समाहर्ता पद के लिए 36, कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधीन सहायक निबंधक के दो तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन झारखंड शिक्षा सेवा-श्रेणी दो के कुल सात पद सम्मिलित है। बताते चलें कि इससे पहले 10 मई को वर्ष 2023 की सिविल सेवा (बैकलाग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हुई थी।