Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में अब 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एलान

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:02 AM (GMT+05:30)

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि अब एंबुलेंस 15 मिनट के भीतर पहुंचेगी और सरकार नई एंबुलेंस खरीदेगी। उन्होंने दुमका मेडिकल ...और पढ़ें

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी। फोटो जागरण

     स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. एंबुलेंस 15 मिनट में पहुंचेगी, नई खरीद होगी।

    2. मंत्री ने दुमका अस्पताल का निरीक्षण किया, नाराजगी जताई।

    3. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए, राजनीति पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि अब कॉल करने के 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंच जाएगी। सरकार जल्द ही नई एंबुलेंस खरीदेगी। दुमका में कॉल सेंटर की मांग है, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

    मंगलवार को रांची में होनवाली समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि विकास का दूसरा नाम इरफान अंसारी है। दोपहर में दुमका पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने अचानक मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। हर वार्ड में जाकर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया।

    बहाली को लेकर विभाग अधिकारियों की क्लास ली और सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने पहली बार मेडिकल कॉल ज अस्पताल का निरीक्षण किया।

    डॉ. इरफान ने जमीन पर बैठे मरीजों से बात की और कुव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। सिविल सर्जन व अधीक्षक से कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए काम कर रही है और आप लोग कुछ करना नहीं चाहते हैं।

    इस पर सिविल सर्जन ने बताया कि यहां डाक्टर की कमी है। समुचित मात्रा में बेड नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह बात तो पहले बतानी चाहिए थी, आज निरीक्षण करने आए हैं तो बता रहे हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने अधीक्षक से पूछा कि कब से काम कर रहे हैं। इस पर बताया कि दिसंबर को ही योगदान किया है, लगातार व्यवस्था सुधार में लगे हैं। अस्पताल में कर्मी कर्मियों की टेबल देखकर मंत्री ने उन कर्मियों के बारे में पूछा तो बताया गया कि अधिकांश का तबादला हो गया है। विरमित होने की वजह से कुछ कर्मी नहीं हैं।

    बाद में मंत्री ने कहा कि पहले कम मरीज ही जांच के लिए यहां आते थे, लेकिन अब संख्या तीन गुना हो गई है। इससे स्पष्ट होता है कि पहले की तुलना में सुधार हुआ है। आने वाले दिन में और भी सुधार दिखेगा।

    शिक्षा व स्वास्थ्य में राजनीति नहीं करें 

    स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा नेता ईमानदारी से राज्य का वास्तविक विकास चाहते हैं तो कम से कम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजनीति नहीं करें।

    आज एंबुलेंस को धक्का देते हुए तस्वीर खिंचा रहे हैं। अगर कल उनके साथ कुछ बीत जाए तो आप क्या कीजिएगा। हमें अपना काम करने दीजिए।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand में बिना नक्शे वाले अवैध भवनों को वैध कराने का आखिरी मौका, 27 जून के बाद होगी नगर निगम की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद आज से जोसा काउंसलिंग शुरू, जानें IIT-NIT का कट-ऑफ और सीटिंग गणित