दुमका में मामूली विवाद में तीन दोस्तों पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग आरोपी हिरासत में; भेजे गए बाल सुधार गृह
दुमका के इंद्रानगर जरूवाडीह में मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर ...और पढ़ें

तीन दोस्तों पर चाकू से हमला
HighLights
दुमका में मामूली कहासुनी पर तीन दोस्तों पर चाकू हमला।
घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
तीन नाबालिग आरोपी हिरासत में, बाल सुधार गृह भेजे गए।
जागरण संवाददाता, दुमका। नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात जरा सी कहासुनी में तीन युवकों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायल बाबी अंसारी के बयान पर मामला दर्ज कर तीन किशोर को हिरासत में लिया और पूछताछ करने के बाद बुधवार को तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
साइकिल का खेल देखने गए थे तीन दोस्त
बताया जाता है कि जरूवाडीह में तीन दिन से साइकिल का खेल चल रहा था। इसमें बड़ी संख्या में लोग खेल का मजा ले रहे थे। मंगलवार की शाम बाबी अंसारी अपने दोस्त आदिल आलम व मोहम्मद हसनैन के साथ खेल देखने के लिए गया।
रात करीब नौ बजे जरूवाडीहा के रहने वाले तीन किशोर भी अपने चार साथियों के साथ आया। किसी बात को लेकर किशोरों की तीनों युवकों से कहासुनी हो गई। बहुत देर तक दोनों पक्ष में बक झक होती रही तो लोगों ने समझाकर शांत कराया।
जान मारने की नीयत से चाकू से हमला
इसके बाद तीनों युवक आकर तजमूल अंसारी के दरवाजे पर आकर बैठ गए। तभी तीनों किशोरी अपने साथियों के साथ वहां आए और फिर से गाली गलौज शुरू कर दिया। किशोरों ने जान मारने की नीयत से बाबी, हसनैन व आदिल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
खबरें और भी
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो सभी आरोपित वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायलाें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अशोक राम पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल पूछकर घटना की जानकारी ली। बाबी का बयान लेने के बाद रात में ही पुलिस तीन किशोर समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया। रात में ही पुलिस ने दबिश देकर तीनों मुख्य आरोपित को धर दबोचा। बुधवार की दोपहर पुलिस ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।