Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की राह होगी आसान, देवघर-बासुकीनाथ रूट पर दौड़ेंगी तीन गुना ज्यादा बसें

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:51 PM (GMT+05:30)

    श्रावणी मेले के लिए देवघर-दुमका-बासुकीनाथ मार्ग पर कांवरियों की सुविधा हेतु 177 यात्री बसों को अस्थायी परमिट दिए गए हैं। यह निर्णय संताल परगना क्षेत्र ...और पढ़ें

    देवघर-बासुकीनाथ रूट पर दौड़ेंगी तीन गुना ज्यादा बसें (AI Generated Image)

    देवघर-बासुकीनाथ रूट पर दौड़ेंगी तीन गुना ज्यादा बसें (AI Generated Image)

    HighLights

    1. श्रावणी मेले हेतु 177 यात्री बसों को अस्थायी परमिट मिला।

    2. देवघर-दुमका-बासुकीनाथ मार्ग पर कांवरियों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

    3. यात्रियों का इंतजार कम होगा, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगेगा।

    राजीव, दुमका। श्रावणी मेले के मद्देनजर देश के कोने-कोने से देवघर और बासुकीनाथ आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए इस वर्ष, पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन गुना यात्री बसों का परिचालन देवघर-दुमका वाया बासुकीनाथ होगा।

    पिछले वर्ष श्रावणी मेले में संताल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की ओर से मेला अवधि के लिए मात्र 65 यात्री बसों को परमिट निर्गत किए गए थे, लेकिन इस बार इसकी संख्या 177 होगी।

    यह निर्णय बुधवार को दुमका में संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न आरटीओ (RTO) की बैठक में लिया गया।

    बैठक में 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहे श्रावणी मेले को ध्यान में रखकर कुल 182 अस्थायी परमिट के लिए प्राप्त आवेदनों में से 177 यात्री बसों के परिचालन के लिए अस्थायी परमिट निर्गत करने का फैसला लिया गया है।

    पांच आवेदन इसलिए अस्वीकृत कर दिए गए, क्योंकि इन यात्री बसों के लिए पहले से ही अस्थायी परमिट निर्गत हैं।

    बैठक के उपरांत क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी जेके मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देवघर-दुमका वाया बासुकीनाथ रूट पर मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 177 अस्थायी परमिट निर्गत किए गए हैं। इसकी वजह से इस रूट पर यात्रियों को वाहन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री तुरंत इस रूट पर अपनी यात्रा प्रारंभ कर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे ओवरलोडिंग की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।

    उन्होंने बताया कि देश-विदेश से बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ पहुंचने वाले लाखों कांवड़ियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसों के परिचालन का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, पहले से ही इस मार्ग पर 40 बसों को स्थायी परमिट निर्गत हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से देवघर-दुमका वाया बासुकीनाथ मार्ग पर मेला अवधि में कुल 217 यात्री बसों का परिचालन होगा।

    उन्होंने आगे कहा कि देवघर के बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ तक कांवड़ियों की पहुंच को आसान बनाने के लिए हर साल यह व्यवस्था की जाती है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुखद अनुभव मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष महज 65 परमिट ही जारी किए गए थे, लेकिन इस बार बस मालिकों ने काफी उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में आवेदन किए थे।

    प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त बसों के परिचालन से मेला अवधि में सड़क पर यात्रियों का दबाव कम होगा। बैठक में मेले को लेकर अन्य यातायात व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में बस मालिकों समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: जगमग होगा बासुकीनाथ, 300 सेंसर लाइट और फ्लड लाइट से रोशन होंगे कांवड़िया पथ

    यह भी पढ़ें- शिवभक्तों को रेलवे का तोहफा, देवघर-गोड्डा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें टाइमिंग-रूट