गढ़वा में हैंडपंप लगवाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी, 18 हजार लेकर फरार हो गया 'सरकारी आदमी'
रंका थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने हैंडपंप लगवाने के नाम पर 70 वर्षीय बासमती देवी से 18 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तला ...और पढ़ें

बासमती देवी। फोटो जागरण
HighLights
रंका में बुजुर्ग महिला से 18 हजार की ठगी।
हैंडपंप लगवाने के नाम पर अज्ञात ने ठगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा)। रंका थाना क्षेत्र के सिंगा सरका गांव निवासी तेंतर सिंह की पत्नी बासमती देवी (70) से हैंडपंप गड़वाने के नाम पर बुधवार कह सुबह 18 हजार रुपए ठग कर एक अज्ञात व्यक्ति चंपत हो गया।
इस घटना के कुछ देर बाद बासमती देवी को ठगी का शिकार होने का आभास हुआ। इसके बाद वह थाना पहुंच कर पुलिस पदाधिकारी को आपबीती सुनाई। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर ठग की खोजबीन शुरू कर दी है।
अधिकारियों से पैरवी के नाम पर वसूले पैसे
इस संबंध में पिड़िता बासमती देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे के करीब वह अपने घर में खाना खा रही थी। इसी बीच एक अनजान व्यक्ति घर आया और कहा कि तुम्हारे घर अभी तक हैंडपंप क्यों नहीं लगा, जबकि लिस्ट में नाम शामिल था।
इसके बाद आरोपी ने कहा, "लगता है साहेब के पास पैरवी लगानी पड़ेगी। हम सरकारी आदमी हैं, यदि हैंडपंप गड़वाना है, तो 20 हजार रुपए का इंतजाम करना पड़ेगा।"
गांव की सीधी-साधी बुजुर्ग आदिवासी महिला ने उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर अपने खाते में कुल जमा पूंजी 18 हजार रुपए होने की बात कहते हुए पेयजल की भारी समस्या बताई।
इसी क्रम में पीड़िता महिला का दामाद उंचरी गांव निवासी लालू सिंह आया, तो महिला ने उसे सारी बात बताई। इस बात पर उक्त व्यक्ति ने ललू सिंह को भी झांसे में लेकर दो किलोमीटर दूर गांव में गाड़ी पहुंचने की बात कह कर गाड़ी के पास जाने और रास्ता बता कर साथ लेकर आने के लिए कहकर उसे भेज दिया।
बाद में उक्त व्यक्ति ने अपने पाकेट से बाकी पैसा लगाने की बात करते हुए पिड़िता महिला को अपने मोटरसाइकिल पर बिठा कर रंका थाना मोड़ स्थित सीएसपी सेंटर लाया तथा उसके खाते से 18 हजार रुपए निकासी कराकर लिया और प्रखंड कार्यालय चलने को कहकर पुनः मोटरसाइकिल पर बिठाया और आधे रास्ते में उतार कर फरार हो गया।
खबरें और भी
जब काफी देर तक उक्त व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं होने के वजह से अपने साथ हुए धोखाधड़ी का अहसास होने पर महिला रंका थाना में पहुंच कर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दिया है।