Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोरी गिरी; ट्रिगर दबा और सीने में लगी गोली... गढ़वा में 40 साल के बबलू की 'भरठुंआ बंदूक' ने ले ली जान

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    गढ़वा के बरकोल खुर्द गांव में अवैध भरठुंआ बंदूक से हुए हादसे में 40 वर्षीय बबलू लकड़ा की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतक बबलू लकड़ा। (फाइल फोटो)

    मृतक बबलू लकड़ा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अवैध भरठुंआ बंदूक से गढ़वा में ग्रामीण की मौत।

    2. शिकार के लिए जाते समय बंदूक गिरने से चली जान।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, अवैध हथियार स्रोत की तलाश।

    संवाद सूत्र, बड़गड़ (गढ़वा)। गढ़वा जिला अंतर्गत बड़गड़ थाना क्षेत्र के बरकोल खुर्द गांव में शुक्रवार को अवैध भरठुंआ बंदूक से हुए हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान बरकोल खुर्द निवासी बबलू लकड़ा (40) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह जंगली जानवर के शिकार के उद्देश्य से भरठुंआ बंदूक लेकर जंगल जा रहा था।

    घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक किराना दुकान से सामान खरीदने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा, बंदूक रखी बोरी अचानक जमीन पर गिर गई।

    गिरने के दौरान बंदूक की नाल का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया, जिससे ट्रिगर सक्रिय हो गया और गोली सीधे उसके सीने में जा लगी। गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना प्रभारी, दीपक कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में अवैध भरठुंआ बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण बबलू लकड़ा की मौत हुई है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

    घटना के बाद बरकोल खुर्द गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मृतक बबलू लकड़ा अपने पिछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया। पुलिस अवैध हथियार के स्रोत सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- अब्दुल शकूर हत्याकांड: गढ़वा में 15 साल बाद आया फैसला, आरोपी को उम्रकैद की सजा; 5 हजार जुर्माना