Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Giridih lok sabha Chunav Result : गिरिडीह लोकसभा सीट पर फंसेगा पेंच? JMM से जंग में दांव पर आजसू की प्रतिष्ठा

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:29 PM (IST)

    Giridih lok sabha election Result Live लोकसभा चुनाव का परिणाम कल आना है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में गिरिडीह सीट भी शामिल है। यहां पर भाजपा के सहयो ...और पढ़ें

    Giridih lok sabha Chunav Result: गिरिडीह लोकसभा सीट पर फंसेगा पेंच? JMM से जंग में दांव पर आजसू की प्रतिष्ठा
    Giridih lok sabha Chunav Result: गिरिडीह लोकसभा सीट पर फंसेगा पेंच? JMM से जंग में दांव पर आजसू की प्रतिष्ठा

    HighLights

    1. गिरिडीह लोकसभा सीट पर भाग्य आजमा रहे 16 उम्मीदवार
    2. झामुमो और आजसू के बीच रहेगा मुख्य मुकाबला

    डिजिटल डेस्क, गिरिडीह। Giridih lok sabha chunav Result 2024 : देश की सियासत के लिए चार जून का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन लोकसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। झारखंड की सभी 14 सीटों के भी नतीजे सामने आएंगे। उन सभी सीटों में से गिरिडीह सीट भी शामिल है। गिरिडीह सीट पर एनडीए का सहयोगी दल आजसू पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं तो उनके प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो हैं।

    इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी गिरिडीह सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। मायावती की बसपा ने कमल प्रसाद को टिकट दिया है। इसके अलावा भी 13 प्रत्याशी गिरिडीह सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

    गिरिडीह में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. कमल प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी
    2. चन्द्र प्रकाश चौधरी, आजसु पार्टी
    3. मथुरा प्रसाद महतो, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
    4. मो0 ऐनुल अंसारी, बहुजन मुक्ति पार्टी
    5. ज्ञानेशवर प्रसाद, लोकहित अधिकार पार्टी
    6. पप्पु कुमार निषाद, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी
    7. प्रमोद राम, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    8. शिवजी प्रसाद, राइट टु रिकॉल पार्टी
    9. सुभाष कुमार ठाकुर, सर्व समाज पार्टी
    10. उषा सिंह, निर्दलीय
    11. कलावती देवी, निर्दलीय
    12. जयराम कुमार महतो, निर्दलीय
    13. द्वारका प्रसाद लाला, निर्दलीय
    14. रामेश्‍वर दुसाध, निर्दलीय
    15. सुनिता टुडू, निर्दलीय
    16. सुबोध कुमार यादव, निर्दलीय

    कुर्मी वोट तय करेंगे अपना सांसद

    गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र कुर्मी राजनीति के नजरिये से काफी अहम है। यहां 25 मई को मतदान हुआ था। यहां आइएनडीआइए में शामिल झामुमो और एनडीए के घटक दल आजसू के बीच मुख्य मुकाबला है। साल 2019 के चुनाव में भी यहां की यही कहानी थी। अब देखना होगा कि कुर्मी वोट किस पक्ष में जाते हैं। आजसू के प्रमुख सुदेश महतो झारखंड में कुर्मियों के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। आजसू एकमात्र इसी सीट पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में यह उसके लिए प्रतिष्ठा का विषय है।

    यह भी पढ़ें

    Dumka lok sabha Chunav Result : हॉट सीट दुमका पर देश की नजर, क्या सोरेन के गढ़ में बहू की बगावत लाएगी रंग?

    Chatra Lok Sabha Chunav Result : चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा लगाएगी हैट्रिक? कांग्रेस को 4 दशक का सूखा खत्म होने की आस