गिरिडीह पुलिस को बड़ी कामयाबी, ₹25 लाख का इनामी नक्सली 'टाइगर' गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

अजय महतो उर्फ टाइगर। (फाइल फोटो)
HighLights
25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर गिरिडीह में गिरफ्तार।
पीरटांड़ क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा।
लंबे समय से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना था।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं को अंजाम देकर एक वक्त आतंक कायम करने वाला इनामी नक्सली को दबोचने में गिरिडीह पुलिस की टीम को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दबोचा गया नक्सली अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ वासुदेव महतो जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की इनाम राशि भी घोषित कर रखी गई है।
पीरटांड़ क्षेत्र में टाइगर के पहुंचने व नक्सली गतिविधियों की सूचना एसपी को मिली थी। इस पर टीम गठित कर सर्च आपरेशन शुरू किया गया था।
अभियान के तहत हरलाडीह स्थित करमू मांझी के घर छापेमारी करते हुए टाइगर को दबाेचा गया। जबकि उसके साथ दो अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ करते हुए एसपी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम सीआरपीएफ व जिला बल संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाने में जुटा है।
नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर लंबे समय से गिरिडीह पुलिस के अलावा राज्य के दूसरे जिलों की पुलिस समेत अन्य राज्यों की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
पूर्व में छापेमारी के क्रम में कई बार पुलिस के हाथों दबोचे जाने पर चकमा देकर फरार हो गया था। लेकिन गुरुवार की रात पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र व घेराबंदी के आगे टाइगर की एक नहीं चली और पकड़ा गया।
हालांकि, इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ विशेष नहीं बता रही है लेकिन गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सर्च आपरेशन में जुटी है। ताकि अजय महतो के दस्ता में शामिल अन्य नक्सलियों को भी दबोचा जा सके।
यह भी पढ़ें- गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज