विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: अधिवक्ता दंपती सहित तीन की मौत, इलाके में शोक का माहौल

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:19 PM (IST)

Giridih Road Accident: रानीखावा के पास स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी और उनकी पत्नी माया देवी की जान चली गई।

अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी और उनकी पत्नी के निधन की सूचना पर शोक जताने पहुंचे उपायुक्त राम निवास यादव समेत अन्य लोग। (फोटो जागरण)

अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी और उनकी पत्नी के निधन की सूचना पर शोक जताने पहुंचे उपायुक्त राम निवास यादव समेत अन्य लोग। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. गिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन मौतें।

  2. अधिवक्ता दंपती सहदेव चौधरी और माया देवी की दुर्घटना में मृत्यु।

  3. रानीखावा और जोरासांख में हुई ये दर्दनाक दुर्घटनाएं।

संवाद सहयोगी, गिरिडीह। जमुआ थाना अंतर्गत जोरासांख और पचंबा व जमुआ थाना के सीमावर्ती क्षेत्र रानीखावा इलाके में मंगलवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

बताया गया कि रानीखावा के पास स्कार्पियो और बाइक में हुए टक्कर में बाइक सवार नगर थाना अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी अधिवक्ता करीब 76 वर्षीय सहदेव नारायण चौधरी और उनकी धर्मपत्नी 69 वर्षीय माया देवी की मौत हो गयी।

घटना के बाद रानीखावा में अफरा - तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान पचंबा थाना की पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पति पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि दोनों पति पत्नी शहर के शास्त्री नगर मुहल्ले में रहते थे और दुर्गा पूजा को लेकर दोनों अपने गांव देवरी गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में स्कार्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गयी। इधर घटना की सुचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना की सुचना पर उपायुक्त रामनिवास यादव, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई अधिवक्ता और मुहल्ले के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी महबूब आलम की एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया गया कि करीब 26 वर्षीय महबूब आलम कार का काम करने जमुआ तरफ गया था। और देर शाम को कार का काम कर के बाइक से घर वापस लौट रहा था, तभी जोरासांख के पास दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह: बेटे के साथ मंदिर पूजा करने जा रही महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान मौत

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में खोरीमहुआ-धनवार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।